For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेल स्टेन ने दी IPL में लगी चोट पर अपडेट, बताया क्या है उनका विश्व कप में 'खास प्लान'

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम क्रिकेट में व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रतिष्ठा और रिकॉर्ड है। इसके बावजूद अपनी टीम को विश्व कप जिताने का उनका सपना अभी भी अधूरा है। आधुनिक सदी के सबसे महान तेज गेंदबाज माने जाने वाले स्टेन पिछले कुछ सालों से लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मैच खेले थे लेकिन यहां पर भी उनको कंधे में सूजन के कारण बीच में ही स्वदेश वापसी करनी पड़ी।

स्टेन अब अपने करियर की ढलान पर पहुंच चुके हैं और कभी भी अपने संन्यास की घोषणा भी कर सकते हैं। ऐसे में यह चैंपियन खिलाड़ी इस विश्व कप में किस तैयारी और जज्बे के साथ उतर रहा है, उन्होंने इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें की हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में स्टेन ने बताया उनको विश्व कप ना जीत पाने के कारण टीम पर लगे चोकर्स टैग की कोई परवाह नहीं है क्योंकि टीम ने लगातार अच्छा खेल दिखाया है। स्टेन ने आगे कहा, 'मेरे मेरे ड्राइंग रूम में वर्ल्ड कप को छोड़कर सभी महत्वपूर्ण ट्रॉफी मौजूद हैं। खेल छोडने से पहले मैं वर्ल्ड कप भी जीतना चाहता हूं।'

वहीं अपनी चोट पर बोलते हुए स्टेन ने कहा कि वह इससे उभर रहे हैं और फिजियो के साथ मिलकर इस पर काम कर रहे हैं। स्टेन ने कहा, ' मुझे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट होना है। हम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत एक आत्मविश्वास से भरी टीम के तौर पर करेंगे।'

एक अन्य दक्षिणी अफ्रीकी धुरंधर तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पर पूछे गए सवाल पर स्टेन ने कहा कि पूरा देश यही चाहता है कि खिलाड़ी अपने सभी हथियार विश्व कप के लिए बचाकर रखें। हम एक टीम के रूप में खेलने के लिए तैयार हैं और विश्व कप में अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। स्टेन ने बताया, 'यह एक मुश्किल टूर्नमेंट होने वाला है। हमें अपनी तैयारी पूरी करनी होगी।'

Story first published: Friday, May 17, 2019, 17:17 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+