For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिलीप वेंगसरकर ने बताया उस टीम का नाम जो विश्व कप में टीम इंडिया को कर सकती है परेशान

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए विश्व कप का अभियान अभी तक अच्छा रहा है। भारत अपने शुरुआती चार मैचों में से 3 में जीत दर्ज कर चुका है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच ने भारत के लिए आंखें खोलने वाला काम किया है। साउथैंप्टन में चले इस मैच में शक्तिशाली भारतीय बल्लेबाजी 50 ओवर में केवल 224 रन ही बना पाई।

इसको अबूझ पिच पर भारतीय बल्लेबाजों का औसत दिन माना जा रहा है लेकिन सबको उम्मीद है टूर्नामेंट में आगे टीम इंडिया ऐसा प्रदर्शन दोहराने से बचेगी। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और चयन समिति के मुखिया रह चुके दिलीप वेंगसरकर ने एक ऐसी टीम ढूंढ ली है जो भारत को टूर्नामेंट में परेशान कर सकती है। यह टीम और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड हैं।

वेंगसरकर के मुताबिक इंग्लैंड की टीम ही एकमात्र ऐसी टीम को जो भारत को परेशान करने का दम रखती है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'इंग्लैंड एक मजबूत टीम है, वे बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में भी मजबूत हैं। अगर भारत को किसी से खतरा है तो वह इंग्लैंड से हो सकता है।'

वैसे आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम भी 21 जून को श्रीलंका से मैच हारकर आलोचकों के निशाने पर आ चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड और भारत का मुकाबला 30 जून को होने जा रहा है और इस मैच पर क्रिकेट फैंस के साथ ही पूर्व क्रिकेटरों की भी निगाहें लगी हैं। दोनों ही टीमों को इस बार विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 21:38 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+