विश्वकप 2019: गावस्कर ने बताया धोनी-कोहली के बीच की 'केमिस्ट्री' कैसे भारत को दिलाएगी ट्रॉफी
नई दिल्ली। विश्व कप नजदीक है और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज में भाग लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी विश्व कप साबित होगा। लेकिन धोनी अपने अनुभव से इस अंतिम बड़े मौके को अपने और विराट दोनों के लिए जीवन भर की अच्छी याद भी बना सकते हैं। ऐसा मानना है भारत के पूर्व कप्तान और अपने जमाने के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का।

कोहली-धोनी की 'केमिस्ट्री' का खेल
गावस्कर का कहना है कि अगर भारत को वनडे विश्व कप ट्रॉफी तीसरी बार उठानी है तो धोनी और कोहली के बीच का तालमेल सबसे ज्यादा अहम होगा। इन खिलाड़ियों में आपस में 'केमिस्ट्री' से टीम के प्रदर्शन पर काफी फर्क पड़ेगा। गावस्कर ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास धोनी जैसा विकेटकीपर है। जब विराट बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे होते हैं तब धोनी विकेटों के पास गेंदबाजों से बात करते हैं और बताते हैं कि क्या करना है।'

यह 'केमिस्ट्री' जिताएगी विश्व कप-
गावस्कर का मानना है कि इन दोनों दिग्गजों के बीच शानदार तालमेल है और दोनों ही एक दूसरे की काफी इज्जत भी करते हैं। यहीं केमिस्ट्री हमको विश्व कप में मदद करने वाली है। इसके अलावा गावस्कर जिस दूसरी बात से सबसे ज्यादा संतुष्ट नजर आए, वह है टीम इंडिया का गेंदबाजी विभाग। गावस्कर का कहना है- 'भारत के पास ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी परिस्थिति में गेंद कर सकते हैं। हां कुछ टीमें अभी भी ऐसी हैं जो इस गेंदबाजी अटैक के खिलाफ भी 300 के आस-पास का स्कोर बनाने में सक्षम हैं लेकिन फिर भारत की बल्लेबाजी भी तो चेस करने के लिए अच्छी है।'
INDVSAUS :100वें ODI में एरोन फिंच के नाम जुड़ा यह अनचाहा रिकॉर्ड

टीम इंडिया की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर-
बता दें फिलहाल कंगारू टीम भारत के दौरे पर आई हुई है। दोनों टीमों ने दो मैचों की टी-20 सीरीज खेल ली है। भारत को इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-0 से मात मिली थी। अब दोनों टीमों को पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 2 शनिवार को खेला जा रहा है। भारत को इस सीरीज के बाद आईपीएल में शिरकत करनी है। लेकिन कोहली ने अपने हालिया बयान से यह पहले ही साफ कर दिया है कि आईपीएल में किया गया प्रदर्शन विश्व कप में जगह पक्की करने का पैमाना नहीं होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
