For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली समेत ये 3 भारतीय दिग्गज ICC World Cup में करेंगे कमेंट्री, ये है पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी विश्व कप 2019 के शुरू होने की उल्टी गिनती स्टॉर्ट हो चुकी है। 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने जा रही इस महाप्रतियोगिता के लिए आईसीसी ने कॉमेंटेटरों की लिस्ट जारी कर दी है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने गुरुवार को एक बयान जारी करके इस बात की सूचना दी।

कॉमेंटेटरों की इस लिस्ट में माइकल स्लेटर, मार्क निकोलस, नासिर हुसैन, इयान विशप, मेलेनी जोंस, कुमार संगकारा, माइकल एथरटन, एलिसन मिशेल, ब्रेंडन मैक्कुलम, ग्रीम स्मिथ, वसीम अकरम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा पिछले विश्व कप में ऑस्ट्रेलियां को पांचवी बार विश्व कप खिताब जीताने वाले तत्कालीन कप्तान माइकल क्लॉर्क भी इस बार कमेंटेटर बॉक्स में नजर आएंगे।

इस लिस्ट में तीन भारतीय नामों को भी जगह दी गई है। विश्व कप में आप भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर और हर्षा भोगलो को कमेंटेटरी करते हुए देखेंगे। हालांकि यह सूची अभी और लंबी है। इसमे शॉन पोलाक, माइकल होल्डिंग, ईशा गुहा, पोमी मांग्वा, साइमन डाउल, ईयान स्मिथ, रमीज राजा, अथर अली खान और इयान वार्ड के नाम शामिल हैं।

कुमार संगकारा श्रीलंका की ओर से शामिल इकलौते कमेंटेटर होंगे। जबकि बांग्लादेश से अथर अली खान भाग ले रहे हैं। आपको बता दें कि इस समय इंग्लैंड और वेल्स में विश्व कप क्रिकेट का खुमार छा चुका है। इस खुमारी के बारे में बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बताया, 'पूरे इंग्लैंड और वेल्स में खुमारी छाई हुई है। इस बार का विश्व कप सबसे मनोरंजक होने की उम्मीद की जा रही है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।'

आपको बता दें कि विश्व कप 30 मई से शुरू होने जा रहा है। राउंड रॉबिन लीग चरण के तहत चलने वाली ये महाप्रतियोगिता 15 जुलाई तक चलेगी। जिसमे 6 जुलाई को लीग मुकाबले समाप्त हो जाएंगे और 9 जुलाई से सेमीफाइनल के रूप में नॉकआउट स्टेज आ जाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरूआत 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करने जा रही है। विश्व कप में भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भी 16 जून को मैच खेलेगा। यह मैच ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेला जाएगा।

Story first published: Friday, May 17, 2019, 13:26 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+