For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट के टॉस जीतते ही हो गया तय, विंडीज के खिलाफ पक्की है टीम इंडिया की जीत

नई दिल्ली। विश्व कप के 34वें मुकाबले में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से हो रहा है। मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारत अपनी सेमीफाइनल को रेस को और भी मजबूत करना चाहेगा। अभी तक केवल ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी टीम है जो आधिकारिक तौर पर विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इस मैच को जीतने के साथ भारत भी सेमीफाइनल के काफी करीब पहुंच जाएगा। विंडीज के 6 मैचों में 3 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि भारत 5 मैचों में 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट ने टॉस जीतकप पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। विराट के ऐसा करते ही भारत की जीत के चांस भी बहुत मजबूत हो गए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड पर हो रहा है। मैनचेस्टर में अब तक तीन मुकाबले इस विश्व कप के तहत खेले गए हैं। मजेदार बात यह है कि तीनों मैच उस टीम ने जीते हैं जिसने पहले बल्लेबाजी की है। यह वही मैदान पर जहां भारत ने 16 जून को पाकिस्तान को मात देकर विश्व कप की बहुचर्चित जीत हासिल की थी। उस समय भी भारत ने पहले ही बल्लेबाजी की थी।

अभी तक इस मैदान पर काफी रन बने हैं। पहले बैटिंग करने के दौरान इस मैदान पर अब तक 336, 397 और 291 रनों का स्कोर हुआ है। इस बार भी इस मैदान पर काफी रन बनने की संभावनाएं जताई गई हैं। ऐसे में भारत के लिए टॉस जीतना फायदेमंद रहने वाला है। गौरतलब है कि अगर मौजूद फार्म और विश्व कप में दोनों टीमों के इतिहास पर बात की जाए तो भारतीय टीम अपने विपक्षी पर काफी भारी है। दोनों देशों के बीच विश्व कप में अभी तक 8 बार आमना-सामना हुआ जिसमें भारत ने 5 तो विंडीज ने 3 मैच जीते हैं।

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 15:08 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+