For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVs PAK : मैच के दौरान जम्हाई लेते दिखे सरफराज तो फैंस ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में फाइनल से पहले का फाइनल कहा जाने वाला महामुकाबला अपने चरम पर पहुंचकर सबका मनोरंजन करके समाप्त हो गया। मुकाबले का नतीजा भारत की पाक पर एक और शानदार जीत के रूप में सामने आया। लेकिन आपको बता दें कि विश्व कप में भारत-पाक के मैच किसी एक टीम की हार जीत से परे दो देशों के जज्बातों से ज्यादा जुड़े होते हैं। ये भी ऐसा ही एक मैच था। जिसमें हर देश का खिलाड़ी अपने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को मैदान पर सब-कुछ झौंकते हुए देखना चाहता था। भारत के फैंस की तो मनमागी मुराद पूरी हो गई हो लेकिन पाकिस्तानी फैंस के अपेक्षाओं पर सरफराज एंड कंपनी खरी नहीं उतरी।

जब विकेटकीपर के साथ 'स्लीप फील्डर' बने सरफराज

जब विकेटकीपर के साथ 'स्लीप फील्डर' बने सरफराज

इस मैच में पाकिस्तान के लचर प्रदर्शन के अगुआ खुद टीम के कप्तान सरफराज अहमद बने हैं। उन्होंने पहले तो टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया फिर बाद में भारत की बैटिंग के दौरान वे मैदान पर इतने सुस्त नजर आए कि लग ही नहीं रहा था कि यह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच का क्रिकेटर है। सरफराज ओल्ड ट्रैफर्ड में इस ढंग में दिखे जैसे कि अपने घर में किसी आरामखाने में खड़े हों। पाक कप्तान को मैदान पर उबासी लेते नजर आए। इस दौरान उनकी शारीरिक भाषा भी ऐसी थी जैसे वे बस अभी ही नींद लेना चाहते हैं। जाहिर है ट्विटर पर सरफराज मजाक के सबसे बडे़ केंद्र बन गए हैं और आप उनकी हरकत पर विभिन्न तरह के ट्वीट यहां पर देख सकते हैं।

क्लास का 'फेल मॉनीटर'

क्लास का 'फेल मॉनीटर'

कुछ फैंस का कहना है कि सरफराज क्लास के ऐसे मॉनीटर की तरह से लग रहा है जिसके हाथ में कुछ नहीं है। तो एक फैन ने कहा कि सरफराज की उबासी ये कह है- 'चलो इस मैच को जीतने का कोई चांस नहीं है।' वहीं फैंस ने ये भी अंदाजा लगाने में कोई चूक नहीं कि अब सरफराज की मैच को लेकर कोई दिलचस्पी ही बची है।

आखिर कैसे डकवर्थ लुईस के 'गणित' में फंस गया पाक, जानिए क्या है यह नियम

'मैच का सबसे खराब पल'

'मैच का सबसे खराब पल'

निश्चित तौर पर यह फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। वैसे आपको बता दें सरफराज अपने इन ढीलेपन के कारण कैमरे की नजरों में भी छाए हुए थे। उन्होंने दो बार मैच में जमकर उबासी ली। फैंस ने इसको मैच का सबसे बुरा सीन करार दिया है। तो कुछ फैंस ने इसको सरफराज का अनप्रोफेशनल तरीका बताया है।

क्या इमरान ने ये देखा-

क्या इमरान ने ये देखा-

वहीं कुछ फैंस ने इमरान खान के मजेदार मीम बनाकर सरफराज को काफी मजाक बनाया है। गौरतलब है कि भारत ने विश्व कप के महामुकाबले में बारिश की लुकाछुपी के बीच डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 89 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा है। जबकि इस प्रतियोगिता में भी टीम इंडिया का विजयी अभियान लगातार जारी है। विश्व कप 2019 के चार मैचों में यह भारत की तीसरी जीत थी जबकि एक मैच का नतीजा बारिश के चलते नहीं निकल सका था।

Story first published: Monday, June 17, 2019, 16:21 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+