For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsPAK: टॉस हारे कोहली ने मैदान में उतारी अपनी टीम से चौकाया

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के सबसे चर्चित मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हार गई और पहले बल्लेबाजी का न्योता स्वीकार करना पड़ा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़े मैच में एक बार फिर अपने बड़े फैसले से सबको चौंका दिया। क्रिकेट प्रशंसक और क्रिकेट विश्लेषकों को ऐसा लग रहा था कि शिखर धवन के चोटिल होने के बाद अनुभवी दिनेश कार्तिक को मौका मिलेगा लेकिन हुआ इसका उल्टा। कार्तिक की जगह विराट ने विजय शंकर को मौका दिया और एक बार फिर कार्तिक को बेंच पर बैठना पड़ा।

विराट ने दिया विजय शंकर को मौका

शायद ओवरकास्ट कंडीशन होने की वजह से विराट कोहली ने विजय शंकर को एक बेहतर विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया। विजय शंकर का चयन ही नंबर-4 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी के तौर पर हुआ था जिसके बाद अंबाती रायडू ने उनके थ्री डायमेंशनल खिलाड़ी कहे जाने पर 3-D चश्मे वाला व्यंग्य किया था। कोहली ने शंकर के टीम में चुने जाने पर कहा कि "हमें मजबूरन यह बदलाव करना पड़ा है, विजय शंकर एक बेहतर बल्लेबाज हैं, वो मैदान में भी बढ़िया फील्डिंग करते हैं और टीम के लिए कुछ ओवर की बेहतर गेंदबाजी भी कर सकते हैं।"

टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चाहते थे विराट

विराट कोहली ओल्ड ट्रेफर्ड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे,उन्होंने टॉस हारने के बाद कहा कि "हमारी टीम में भी दो रिस्ट स्पिनर हैं, हम अगर बेहतर बल्लेबाजी करें तो शायद बेहतर स्थिति में होंगे। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने समाचार लिखे जाने तक 34 गेंदों में पचासा ठोक दिया है। कोहली ने कहा कि ऐसे बड़े मैच में जो टीम नर्व बनाए रखती है वह मैच जीत जाएगी।

ऐसी है प्लेइंग-11 लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली,विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 16:43 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+