For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 में अपना अंतिम मैच खेलकर ODI से रिटायर हुए ये दो दिग्गज क्रिकेटर

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए विश्व कप 2019 का अभियान निराशाजनक ही साबित हुआ लेकिन अपने अंतिम लीग में अफ्रीका ने जिस तरह से ताकतवर ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी वो दर्शाता है कि प्रोटियाज किस तरह की क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं। विश्व कप 2019 में यह टीम लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सकी है। वहीं, अंतिम लीग मैच खेलने के बाद इस टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने वन डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

ये दो खिलाड़ी हैं जेपी डुमिनी और इमरान ताहिर। डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 199 वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 199 मैच खेले जिसमें उन्होंने 5,117 रन बनाने के अलावा 69 विकेट भी लिए। 6.81 की औसत और 4 शतक और 27 अर्द्धशतक की मदद से 5117 रन बनाए। इसके अलावा 81 टी20 मैचों में उनके नाम 38.68 की औसत से 1934 रन दर्ज हैं। टी20 में उन्होंने 11 अर्धशतक जड़े। डुमिनी ने अपने संन्यास के समय पर कहा कि 15 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला। उन्होंने इतने सालों में कई महान क्रिकेटरों के साथ मैदान साझा करने के लिए खुद को सौभाग्यशाली बताया।

वहीं, 40 साल के नौजवान के नाम से मशहूर इमरान ताहिर ने 107 ODI मैचों में 173 विकेट लिए। इमरान ताहिर को दुनिया भर में उनके जोशीले अंदाज के कारण जाना जाता है। यह गेंदबाज विकेट मिलने के बाद किसी ऐसे खिलाड़ी की तरह जश्न मनाता है जैसे की यह उसकी जिंदगी का पहला विकेट हो। ताहिर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। इस दौरान ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस देश ने उनको विदेशी मूल का होने के बाद भी तहेदिल से स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना हमेशा से उनका सपना था और वे उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने इसे पूरा करने में उनकी मदद की।

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 22:59 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+