For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: कपिल देव ने बताया टीम इंडिया की इस जोड़ी का नहीं है कोई तोड़

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 का सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर आकर विदाई लेने वाला है। 12 मई को इस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच खेलने के बाद भारत के सभी विश्व कप चयनित खिलाड़ी एकजुट होकर टीम इंडिया का रूप ले लेंगे और क्रिकेट के आने वाले महाकुंभ के लिए तैयारियों को अंतिम धार देंगे। विश्व कप क्रिकेट पर बात करें तो हमारे जेहन में सबसे पहले 1983 की वो जीत आती है जिसने देश में क्रिकेट के ताने-बाने को ही बदलकर रख दिया था। उस टीम के कप्तान कपिल देव थे। उस जीत के ऊपर बॉलीवुड में एक बड़े बजट की फिल्म पर बनाई जा रही है।

विश्व कप 2019 के लिए जब कपिल देव से टीम इंडिया के चांस के बारे में बात की गई तो उन्होंने अपनी राय बेबाकी से रखी। कपिल ने विराट कोहली और महेंद्र की जोड़ी को अतुलनीय करार देते हुए टीम इंडिया को विश्व कप खिताब के लिए दावेदार टीम बताया है। कपिल ने कहा, 'भारतीय टीम में अनुभव और युवा दोनों का अच्छा मिश्रण है। एक तरह से वे अन्य टीमों के मुकाबले ज्यादा अनुभवी हैं। उनके पास सही संतुलन है, जिसमे चार तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर्स और फिर विराट और धोनी हैं ही।' कपिल ने ये बात एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कही।

कपिल ने आगे कहा, 'धोनी और विराट ने भारत के लिए बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। ये दोनों ही खिलाड़ी अतुलनीय (Unmatchable) हैं।' इसके साथ ही कपिल ने भारत के चार तेज गेंदबाजो की भी तारीफ करते हुए कहा कि ये गेंदबाज इंग्लिश कंडिशन में स्विंग करा सकते हैं। शमी और बुमराह 145 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं।

वहीं, भारत के चांस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम इंडिया निश्चित रूप से टॉप चार में रहेगी। यानी सेमीफाइनल का टिकट तो पक्का है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ टॉप तीन टीमों में शामिल किया। इसके अलावा नंबर चार पर कौन बल्लेबाजी करेगा पर बात करते हुए कपिल ने कहा कि आजकल क्रिकेट इतना बदल गया है कि कोई भी बल्लेबाज (ओपनर को छोड़कर) जरूरत पड़ने पर नंबर चार की भूमिका निभा सकता है क्योंकि अब यह केवल माइंडसेट का गेम है।

Story first published: Wednesday, May 8, 2019, 22:51 [IST]
Other articles published on May 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+