VIDEO: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फादर्स डे ट्विस्ट के साथ लौटा 'मौका-मौका'

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान का विश्व कप में क्रिकेट मैच, यानी की क्रिकेट में एशेज से भी बड़ी प्रतिद्वंदता जिसको देखने से बड़ा रोमांच भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए और कुछ नहीं हो सकता है। अब इंतजार की घड़ियां भी समाप्त हो गई हैं और भारत व पाकिस्तान के बीच 16 जून, रविवार को विश्व कप 2019 का लीग मैच होने जा रहा है। मजेदार बात यह है कि यह लीग फादर्स डे पर रखा गया है।

फादर्ड डे की बात करें तो दोनों तरफ के क्रिकेट फैंस इस बात का मतलब बखूबी समझते हैं कि कैसे इन दोनों देशों के मैचों में फैंस अपनी-अपनी टीमों को एक-दूसरे से ऊपर साबित करने के लिए पूरे जत्न लगा देते हैं। इतना ही नहीं, कुछ पूर्व क्रिकेटरों में तो अपने-अपने देशों को क्रिकेट का डैडी बताने की होड़ लग जाती है। इस बार कुछ फादर्स डे पर कुछ ऐसी ही थीम के साथ आया है 'मौका-मौका' विज्ञापन।

यह विज्ञापन हर बार बड़े मंच पर दोनों टीमों के मुकाबले से पहले वायरल होना शुरू हो जाता है और कहना गलत नहीं होगा कि भारत-पाक क्रिकेट में प्रतिद्वंदता का माहौल बनाने में भी ये ऐड बहुत योगदान देता है। तो हर बार की तरह इस बार भी हाइप बढ़ाने के लिए ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने 'मौका-मौका' फिर से टेलिकास्ट कर दिया है।

इस वीडियो के चिर-परिचित चेहरे अभिनेता विकास मल्होत्रा को इस बार भी दिखाया गया है, जो पाकिस्तानी पुत्र की भूमिका में हैं। वह अपने पिता की बात याद कर रहे हैं जो कहते थे कि आदमी को कभी हार नहीं माननी चाहिए और कोशिश करते रहना चाहिए। तभी उनको एक भारतीय फैन टोक देता है और पाकिस्तानी फैन के सामने डैड की तरह से चुटीले अंदाज में पेश आ रहा है। आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं।

Story first published: Thursday, June 13, 2019, 22:56 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+