For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शमी के हैट्रिक लेने पर हसीन जहां ने कही दिल की बात, टीम इंडिया के लिए क्या कहा

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अफगानी टीम के जीवट प्रदर्शन के बाद जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है वह है मोहम्मद शमी की हैट्रिक। शमी ने अफगानी पारी के अंतिम ओवर में खतरनाक होते दिख रहे मोहम्मद नबी के अलावा अगली 2 गेंदों पर आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की थी। शमी आईसीसी विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले चेतन शर्मा ने 1987 के विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। शमी के इस प्रदर्शन पर अब उनकी पत्नी हसीन जहां का बयान सामने आया है।

हसीन जहां ने क्या कहा

हसीन जहां ने क्या कहा

अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच में भारतीय टीम महज 224 रनों का ही स्कोर खड़ा कर पाई। एक वक्त पर लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी। लेकिन, उसी वक्त मोहम्मद शमी ने अपना जलवा दिखाया और आखिरी ओवर में हैट ट्रिक लेकर पूरा पासा ही पलट दिया। शमी के इस प्रदर्शन पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो इसी तरह का बढ़िया प्रदर्शन जारी रखना होगा। अपने देश के लिए खेलना हर क्रिकेटर के लिए गर्व की बात है और अगर आप अपनी टीम को जिताते हैं तो इससे बड़ी बात कोई हो ही नहीं सकती। मेरी दिल से ख्वाहिश है कि भारतीय टीम विश्व कप लेकर आए।'

शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध: हसीन जहां

शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध: हसीन जहां

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद चल रहा है। अभी पिछले महीने ही हसीन जहां ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी से मुलाकात की थी। दरअसल फरहत नकवी 'मेरा हक फाउंडेशन' नाम से एक संस्था चलाती है और तलाक पीड़ित व समाज से सताई हुई महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती हैं। हसीन जहां ने फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई। हसीन जहां ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोहम्मद शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। वह यूपी की ही एक लड़की की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। हसीन जहां ने कहा कि शमी से उनका तलाक नहीं हुआ है और वो उनके साथ रहना चाहती हैं। हसीन जहां ने कि उनकी संपत्ति में मेरा और मेरी बेटी का अधिकार हैं, इसलिए मैं ससुराल में रहने गई तो मुझ पर जुल्म किए गए। पुलिस-प्रशासन ने शमी के दबाव में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।

कांग्रेस में भी शामिल हो चुकी हैं हसीन जहां

कांग्रेस में भी शामिल हो चुकी हैं हसीन जहां

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले पिछले साल ही हसीन जहां कांग्रेस में शामिल हुईं थी। हसीन जहां ने मुंबई कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा था। हसीन जहां और मोहम्मद शमी का मामला फिलहाल कोर्ट में है। हसीन जहां ने मार्च 2018 में मोहम्मद शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने अपने फेसबुक पेज पर वॉट्सऐप और मैसेंजर के कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुए दावा किया था कि शमी के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध हैं। इसके साथ ही हसीन जहां ने यह भी दावा किया था कि मोहम्मद शमी मैच फिक्सिंग में भी शामिल हैं, जिसके बाद बीसीसीआई ने आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। बाद में हसीन जहां के फिक्सिंग से जुड़े आरोप गलत निकले और क्लीन चिट मिलने के बाद शमी को भारतीय टीम का नया कॉन्ट्रैक्ट सौंपा गया था।

शादी के पहले मॉडल थीं हसीन जहां

शादी के पहले मॉडल थीं हसीन जहां

कभी मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखने वाली हसीन जहां ने जून 2104 में मोहम्मद शमी से शादी की थी। मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। उस वक्त हसीन जहां मॉडलिंग में अपना करियर बना रही थी, जबकि मोहम्मद शमी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे थे। लगभग दो साल के अफेयर के बाद दोनों ने अपने घरवालों की रजामंदी से लव मैरिज की, लेकिन इस शादी के लिए हसीन जहां को अपने मॉडलिंग करियर को छोड़ना पड़ा।

विश्व कप 2019: अफगानिस्तान के बहादुर प्रदर्शन ने जीत लिया दिल

Story first published: Monday, June 24, 2019, 18:31 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+