For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

#INDvsPAK :पाकिस्तान के खिलाफ मैच में धोनी के दर्ज हुई विराट उपलब्धि

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बारिश की संभावना तले एक शानदार मैच देखने को मिला। इस महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था जिसके जवाब में भारत ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में चारों तरफ रनों की बौछार कर दी। एक बार फिर से टॉप ऑर्डर भारतीय बल्लेबाजी की धुरी साबित हुआ और धवन की गैरमौजूदगी में भी भारत शिखर पर जाता हुआ दिखाई दिया। इन बल्लेबाजों की धमाकेदार प्रदर्शन के चलते भारत ने 50 ओवर में पहले 336 रन बना लिए हैं। उन्होंने 77 रनों का योगदान दिया।

टीम इंडिया के धुरंधर और मौजूदा सबसे अनुभवी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का यह 341वां ODI मैच था। ऐसा करते ही उन्होंने राहुल द्रविड़ के द्वारा खेले गए 340 ODI मैचों को पार कर लिया है। धोनी अब भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। केवल सचिन तेंदुलकर ने ही धोनी से ज्यादा मैच खेले हैं। आपको बता दें कि सचिन ने भारत के लिए सर्वाधिक 463 ODI मुकाबले खेले हैं। निश्चित तौर पर धोनी सचिन का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे। लेकिन इस दौरान धोनी ने अपनी क्रिकेट पढ़ने की समझ से अपने लिए अलग ही मुकाम हासिल किया है।

वे ना केवल भारत के महान कप्तान रहे हैं बल्कि एक शानदार फिनिशर और उतने ही महान विकेटकीपर भी रहे हैं। धोनी ने अब तक 340 ODI मैचों में 10,561 रन बनाए हैं जिसमे उनका औसत 50 से ज्यादा का रहा है। उन्होंने 10 शतक जड़ने के अलावा 71 अर्धशतकों को भी अपने नाम किया है। जहां तक इस मैच की बात है तो यह धोनी के लिए बतौर बल्लेबाज कुछ खास नहीं रहा और वे केवल एक रन बनाकर मोहम्मद आमिर का शिकार हो गए।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 20:54 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+