For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दुआ करें कि धोनी अब फिर न पकाएं वरना ख्याली पुलाव बन जाएगा विश्वकप

By अशोक कुमार शर्मा


नई दिल्ली: अफगानिस्तान के साथ हुए मुकाबले ने भारत की कई कमजोरियों को उजागर कर दिया। अगर टीम इंडिया को खिताब की होड़ में बने रहना है तो उसे इन खामियों को हर हाल में दूर करना होगा। भारत का मिडिल ऑर्डर पहली ही परीक्षा में फेल हो गया। नम्बर चार पर विजय शंकर ने गलत शॉट खेल कर निराश किया। महेन्द्र सिंह धोनी बेशक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने बेहद धीमी बल्लेबाजी की। पिछले एक साल से उनकी बैटिंग निखरी हुई थी लेकिन अहम मुकाबले में वे नाकाम साबित हुए। भारत ने अगर 224 रन का मामूली स्कोर बनाया तो इसके लिए धोनी और केदार जाधव सबसे बड़े जिम्मेवार हैं। वो तो गेंदबाजों ने भारत की लाज बचा ली वर्ना बल्लेबाजों ने तो बेड़ा गर्क ही कर दिया था। धोनी जिस नम्बर पर बैटिंग करते हैं वहां धीमी बल्लेबाजी के लिए कोई जगह नहीं है।

नाम के मुताबिक नहीं खेले धोनी

नाम के मुताबिक नहीं खेले धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी को गहरी सूझबूझ वाला खिलाड़ी माना जाता है। वे छक्के लगाने के लिए भी मशहूर हैं। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने जो खेल दिखाया वो उनकी शान पर धब्बा है। जब तक विराट कोहली क्रीज पर थे भारत की मैच पर पकड़ बनी हुई थी। 27 वें ओवर में जब विजय शंकर आउट हुए तब धोनी मैदान पर उतरे। उस समय रन रेट चार से कुछ ऊपर था। था। अफगानिस्तान के स्पिनर भारत के बल्लेबाजों को बांधे हुए थे। सिर्फ कोहली ही सौ के स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे। ऐसे में धोनी से बहुत उम्मीद थी। लेकिन भारत के इस सबसे अनुभवी खिलाड़ी ने बेहद निराश किया।

पका दिया धोनी ने

पका दिया धोनी ने

कोहली का विकेट 31 वें ओवर में गिरा। धोनी का साथ देने के लिए केदार जाधव मैदान पर उतरे। उस समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 134 रन था। जिस टीम इंडिया को विश्वकप का दावेदार माना जा रहा है, उसका यह प्रदर्शन हताश करने वाला था। इसके बाद धोनी और केदार ने जो किया वह नाकाबिले बर्दाश्त था। धोनी-केदार ने 32 वें ओवर में 2 रन, 33 वें ओवर में 5 रन, 34 वें ओवर में 3 रन, 36 वें ओवर में 1 रन, 37 वें ओवर में 4 रन, 39 नें ओवर में 3 रन और 39 वें ओवर में 3 रन बनाये। अगर यह मान लिया जाए कि अफगानिस्तान के स्पिनर बहुत शानदार गेंदबाजी कर रहे थे, फिर हर बॉल पर तो सिंगल लिया जा सकता था। अगर हर ओवर में कम से कम छह रन भी बनते तो हालत इतनी खराब नहीं होती। धोनी जैसे बल्लेबाज के रहते अगर एक ओवर में एक या दो रने बने, तो ये बहुत ही शर्म की बात है।

धोनी के खिलाफ हूटिंग

धोनी के खिलाफ हूटिंग

धोनी जब भी मैदान पर उतरते हैं, दर्शक उनका जोश के साथ स्वागत करते हैं। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उनके खिलाफ हूटिंग हुई। 40 ओवर के बाद चाहे जैसी भी गेंदबाजी हो, बल्लेबाज आक्रमण शुरू कर देते हैं। लेकिन तमाम क्षमता के बाद भी धोनी ऐसा नहीं कर सके। धोनी और जाधव की जोड़ी ने 41 और 42 वें ओवर में सिर्फ 2-2 रन बनाये। 44 वें ओवर में भी 2 ही रन बने। धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देख कर दर्शकों के सब्र का पैमाना छलक गया और वे शोर मचाने लगे। 45 ओवर में जब धोनी आउट हुए तो दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग की। धोनी ने 52 गेंदों में 28 रन बनाये। धोनी ने अफगानी स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिये।

यह भी पढ़िए- VIDEO: भारत से मिली करारी हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर

Story first published: Monday, June 24, 2019, 22:02 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+