For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: विंडीज के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को झटका, बड़ा खिलाड़ी चोटिल

नई दिल्ली। अपनी शुरुआत के समय से ही विश्व कप 2019 दो बातों के लिए ज्यादा चर्चा में रहा है। पहला है मनमौजी बरसात और दूसरा है खिलाड़ियों को असमय लगती हुई लगातार चोटें। भारत पहले से ही शिखर धवन की चोट से जूझ रहा है और 14 जून को हुए मैच में भी इंग्लैंड की टीम के दो खिलाड़ी जेसन रॉय और इयान मार्गन चोटिल हो गए थे। अब इस फेहरिस्त में ताजा खबर बांग्लादेशी क्रिकेट कैंप से आ रही है।

दरअसल बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकर रहीम भी चोट के शिकार होकर डेल स्टेन, लुंगी नगिडी, जोस बटलर, आंद्रे रसेल और अन्य खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इनमें से कई खिलाड़ी तो टीम में वापस खेल पा रहे हैं तो कई अभी तक खेल ही नहीं सके हैं। रहीम अपना चौथा विश्व कप खेल रहे हैं और उनको टॉन्टन में अभ्यास सत्र के दौरान यह प्रैक्टिस करते हुए दाहिने हाथ में गेंद लग गई।

इसके बाद यह 32 साल का खिलाड़ी अधिकारियों के साथ मैदान छोड़ता हुआ दिखाई दिया। फिलहाल बांग्लादेश यह उम्मीद कर रहा है कि रहीम की चोट बहुत ज्यादा गंभीर ना हो क्योंकि इसी मैदान पर उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को भिड़ना है। आपको बता दें कि रहीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 80 गेंदों पर शानदार 78 रनों की पारी खेली थी और बांग्लादेश वह मैच जीतने में सफल रहा था।

इस विश्व कप में बांग्लादेश ने अब तक जूझारू खेल दिखाया है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी लड़कर हार पाई थी। हालांकि उससे अगले मैच में बांग्लादेश मेजबान इंग्लैंड के आगे कहीं नहीं टिक सका और उसको 106 रनों की करारी हार मिला। जबकि श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश ने धो दिया था। ऐसे में सोमवार को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 20:06 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+