For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : जब पाकिस्तानी फैन ने कप्तान सरफराज अहमद को पास बुलाकर दी 'गंदी गाली'

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के मैच को दुनिया का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला क्यों कहा जाता है यह मैच का नतीजा सामने आने के बाद पता चलता है। ठीक ऐसा ही इस समय भारत से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तान में हो रहा है। 16 जून को भारत के हाथों विश्व कप 2019 में मिली करारी हार के बाद पूरी पाकिस्तानी टीम इस समय फैंस और पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर है। पाकिस्तान के हालात को इस समय इंग्लैंड में पाक क्रिकेट टीम भी बखूबी समझ रही है। यही कारण है कि टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने अब अपने साथी खिलाड़ियों को लगभग चेतावनी भरे अंदाज में खराब प्रदर्शन का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा था।

पाकिस्तान में चर्चित हुई सरफराज की फिटनेस

पाकिस्तान में चर्चित हुई सरफराज की फिटनेस

लेकिन इसके साथ ही पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद अपने फिटनेस को लेकर चर्चाओं में घिर चुके हैं। खासकर भारत से मिली हार के बाद सरफराज की फिटनेस निशाने पर है। इससे पहले भी सरफराज अपनी फिटनेस को लेकर निशाने पर रहे हैं। पाक के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर विश्व कप के शुरुआत में ही सरफराज पर अपना आपा खो बैठे हैं। पाक के पत्रकार साज सदीक ने शोएब अख्तर के हवाले से ट्वीट करते हुए कहा था, 'जब सरफराज अहमद टॉस के लिए आए तो उनका पेट बाहर की ओर निकल रहा था और चेहरे पर तो बहुत ही चर्बी दिखाई दे रही थी।'

सरफराज को 'मोटापे' पर मिली गंदी गाली

इसी बीच पाकिस्तान के एक पत्रकार सैयद रजा मेहदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट का एक फैन सरफराज से सवाल पूछ रहा है-भाई आप इतने मोटे क्यों हो रहे हो? इतना ही नहीं, यह फैन सरफराज को दो-तीन बार गाली भी दे रहा है जिसको आप वीडियो में सुन सकते हैं। वीडियो को शेयर करने वाले पाक पत्रकार ने फैन के बर्ताव की निंदा करते हुए बताया ये शर्मनाक है कि हम अपने नेशनल हीरोज के साथ बर्ताव करते हैं। इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।

INDvsAFG: प्रैक्टिस और रेस्ट के बीच में संतुलन ढूंढ चुकी है कोहली एंड कंपनी

पहले भी उड़ चुका है खूब मजाक

पहले भी उड़ चुका है खूब मजाक

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक दर्शक पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को मोटा-मोटा कहकर चिढ़ा रहा था। सरफराज के साथ उनके कोच भी थे लेकिन उनका ध्यान जोर-जोर से चिल्ला रहे दर्शक की ओर नहीं गया लेकिन सरफराज पीछे मुड़कर देख रहे थे कि आखिर कैसे दर्शक अब हार पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। सरफराज के ऊपर पाक क्रिकेट फैंस इसलिए भी गुस्सा हैं क्योंकि सरफराज अहमद ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का जो फैसला लिया था, वह कई लोगों के गले नहीं उतरा।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 0:06 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+