For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVsPAK : बेटे को लेकर मैच देखने पहुंची सानिया,आखिर किसे करेंगी सपोर्ट

नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इंग्लैंड के मैनचेस्टर पहुंच चुकी हैं। 16 जून को यहीं पर विश्व कप 2019 में भारत-पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाना है। विश्व कप में सानिया के पति और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक भी खेल रहे हैं। ऐसे में पति को सपोर्ट करने के लिए सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान और बहन अनाम मिर्जा के साथ इस मुकाबले को देखने के लिए पहुंच चुकी हैं।

मैनचेस्टर की गलियो में सानिया मिर्जा-

मैनचेस्टर की गलियो में सानिया मिर्जा-

इस दौरान सानिया को मैनचेस्टर की गलियों में घूमने का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है। सानिया ने इस अवसर पर बेटे के साथ भी कुछ फोटो ली हैं। इसके अलावा उनकी बहन अनाम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सानिया की फोटो पोस्ट की है जिसमें वे हाथ में छाता लिए बारिश से भीगी सड़क पर चहलकदमी करती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस समय सानिया टेनिस कोर्ट में उतरने के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं। लेकिन भारत और पाक के मैच से पहले सानिया के सामने सोशल मीडिया पर ऐसे कई सवालों की बौछार शुरू हो गई है कि वे इस मैच में किसको सपोर्ट करेंगी।

आखिर किसको सपोर्ट करेंगी-

आखिर किसको सपोर्ट करेंगी-

सानिया की ताजातरीन फोटो और से यह तो साफ जाहिर होता है कि वे यहां फैमिली सदस्य के तौर पर ज्यादा शिरकत कर रही हैं और भारतीय टेनिस स्टार के तौर पर कम। ऐसे में सानिया का भावनात्मक सपोर्ट पति शोएब मलिक को मिलना लाजिमी है। आपको बता दें कि जब पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप में इंग्लैंड को हराया था तो सानिया ने ट्विटर पर उनको बधाई देते हुए कहा था- 'टीम पाकिस्तान को बधाई हो, उन्होंने अपने अप्रत्याशित तरीके से वापसी की जैसा की वे हमेशा करते हैं। इस जीत से क्रिकेट विश्व कप और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है।'

सिर्फ क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहती हैं सानिया-

सिर्फ क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहती हैं सानिया-

हालांकि सानिया इस मैच का लुत्फ सिर्फ एक क्रिकेट मैच की तरह से उठाना चाहती हैं। इससे पहले सानिया मिर्जा ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले चर्चित वर्ल्ड कप मैच से पहले टीवी विज्ञापनों को अजीब और शर्मिंदा करने वाला भी बताया। मुकाबले से पहले दोनों देशों के टीवी चैनलों पर विज्ञापन को मानों जंग छिड़ी हुई है। इसमें कुछ निंदनीय सामग्री वाले विज्ञापन भी दिखाए जा रहे हैं। इनपर सानिया ने ट्वीट किया, 'सीमा के दोनों ओर शर्मनाक सामग्री वाले विज्ञापन, गंभीर हो जाओ, आपको इस तरह के बकवास के साथ हाइप बनाने या मैच का प्रचार करने की कोई जरूरत नहीं है। पहले ही इस पर पर्याप्त नजरें हैं। यह सिर्फ क्रिकेट है।'

विश्व कप 2019: पिछले 8 साल से इस पाकिस्तान फैन को मैच टिकट दिला रहे हैं धोनी

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 23:47 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+