
तेज गेंदबाजी में कमजोर कड़ी साबित हुए हैं भुवी-
भुवनेश्वर विश्व कप में भारत के मौजूदा गेंदबाजों में सबसे ज्यादा अनुभवी हैं लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपनी उस टॉप फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं जिसके लिए वे जाने जाते हैं। आईपीएल-12 में भी भुवनेश्वर का प्रदर्शन औसत ही रहा था और विश्व कप के पहले वार्म-अप मैच में भी भुवी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। वे अपनी शानदार से दूर ही दिखाई दिए। भारत को अपना पहला विश्व कप मैच 5 जून को खेलना है जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। इससे पहले टीम को दूसरा वार्म-अप मैच 28 मई को खेलना है।

'स्पीड कम होना भुवनेश्वर की समस्या'
ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भुवनेश्वर को दूसरे वार्म-अप मैच में नहीं खिलाने का सुझाव दिया है। यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा। मांजरेकर ने यह भी कहा कि भारत को भुवनेश्वर को खिलाने की जगह पर हार्दिक पांड्या को अंतिम ग्यारह में जगह देनी चाहिए। भुवनेश्वर की आलोचना के पीछे मांजरेकर के पास तर्क हैं उन्होंने कहा, '50 ओवर के खेल में हम भुवनेश्वर का बेस्ट प्रदर्शन नहीं देख रहे हैं। वह टीम में अपना योगदान देने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन उनके पास ज्यादा गति नहीं हैं जिसकी वजह से वे डेथ ओवरों में जूझते हुए नजर आते हैं।'
World cup flashback : फ्रीज खोल कर शैम्पेन की बोतल ढोते रहे कपिल, टुकुर टुकुर देखते रहे क्लाइव लॉयड

'हार्दिक करेंगे भुवनेश्वर की कमी पूरी'
मांजरेकर ने कहा, 'भारत को भुवनेश्वर को बाहर करके हार्दिक पांड्या को टीम में मौका देना चाहिए क्योंकि वे बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।' वैसे अगर भारत भुवी को ड्रॉप करता हैं तो उसको बुमराह और शमी के अलावा कुलदीप-चहल की जोड़ी को मैच में उतारना होगा। ऐसे में तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में हार्दिक पांड्या नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
