भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सरफराज अहमद ने दिया ऐसा जवाब, छूट गई सबकी हंसी

नई दिल्ली। आईसीसी ने विश्व कप 2019 में भाग ले रही सभी 10 टीमों के कप्तानों के साथ एक एक रंगारंग कार्यक्रम किया है। इस कार्यक्रम में सभी कप्तान अपनी-अपनी टीम की जर्सी में थे। दिलचस्प सवाल-जवाबों के सिलसिले के बीच भारत और पाकिस्तान के कप्तान विराट कोहली और सरफराज अहमद के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात इस कार्यक्रम की खास हाईलाइट्स में शामिल रही।

आईसीसी के कार्यक्रम में भारत-पाक मैच पर चर्चा-

आईसीसी के कार्यक्रम में भारत-पाक मैच पर चर्चा-

यह किसी से छिपी हुई बात नहीं है भारत और पाकिस्तान क्रिकेट में जबदस्त प्रतिद्वंदता के चलते दुनिया भर में मशहूर हैं। इन दोनों देशों के बीच 16 जून को विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले दोनों देश 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ चुके हैं और पाक को इस मैच में जीत मिली थी। इसका बदला चुकाते हुए भारत ने पाक को 2018 के एशिया कप में शिकस्त दी थी। जब कोहली ने भारत और पाक के बीच मैच में होने वाले दबाव को लेकर उनके विचार पूछे गए तो उन्होंने काफी विस्तार पूर्वक चीजें बताई।

पहले कोहली ने देते रहे जवाब-

पहले कोहली ने देते रहे जवाब-

कोहली ने कहा, 'भारत-पाक मैच हमेशा से बहुप्रतीक्षित मुकाबला होता है। लेकिन अगर आप खिलाड़ियों से पूछो तो उनका नजरिया बिलकुल अलग है। जब आप स्टेडियम में प्रवेश करते हैं तो प्रशंसकों के रोमांच को महसूस कर सकते हैं लेकिन मैदान पर कदम रखते ही सब पेशेवर हो जाते हैं।' कोहली ने आगे कहा, कोहली ने कहा, 'हां इसमें दबाव होता है क्योंकि स्टेडियम का माहौल काफी अलग होता है लेकिन केवल मुकाबला शुरू होने से पहले ही आप इसे महसूस करते हो। इसके शुरू होते ही यह हम सभी के लिए यह क्रिकेट का मैच बन जाता है, जिसमे एक गेंदबाज अपने कौशल का नमूना पेश करता है, जिसमे एक बल्लेबाज भी अपने कौशल का नमूना पेश करता है।'

दुनिया की सबसे खतरनाक फिरकी जोड़ी क्या विश्व कप में चमकाएगी भारत की किस्मत?

सरफराज नेे किया सबको 'बोल्ड'

सरफराज नेे किया सबको 'बोल्ड'

कोहली ने आगे भी काफी बातें बताते हुए कहा कि इस मैच में दर्शकों का सपोर्ट और स्टेडियम का माहौल भी अलग स्तर का होता है। ऐसे में दबाव तो महसूस होता ही है लेकिन दिन के अंत में ये हम सबके लिए क्रिकेट का एक अन्य मैच ही होता है। इसके बाद जब पाक क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद से उनके विचार पूछे गए तो उन्होंने जो कहा उससे वहां मौजूद सभी कप्तानों की हंसी छूट गई। सरफराज ने हंसते हुए कहा, 'मेरा जवाब भी यही है।'

Story first published: Saturday, May 25, 2019, 12:04 [IST]
Other articles published on May 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+