For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब कॉट्रेल की थ्रो पर फटी रह गईं तमीम इकबाल की आंखें, ऐसे हुए रन आउट

नई दिल्ली: विश्व कप के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने अपने ODI इतिहास में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। इस एशियाई टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच को जीतकर विश्व कप में भी अपनी दूसरी जीत हासिल की है। इस मैच में कैरेबियाई टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 322 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था जिसका आसानी से पीछा करके बांग्लादेश ने सफलता का नया परचम लहरा दिया। बांग्लादेश ने यह मुश्किल लक्ष्य केवल 41.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

शाकिब उल हसन एक बार फिर से बांग्लादेश की जीत के हीरो साबित हुए। उन्होंने केवल 99 गेंदों पर 124 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। लिटन दास ने इस मैच में उनका साथ बखूबी निभाया। दास ने 69 गेंदों पर 4 छ्क्के और 8 चौके लगाकर नाबाद 94 रन बनाए। इसके अलावा तामिम इकबाल ने भी टॉप आर्डर में 48 रनों की अच्छी पारी खेली थी। गेंदबाजी में सभी विंडीज गेंदबाजों की धुनाई हुई।

यह मैच पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा इसके बावजूद वेस्टइंडीज के मिस्टर सैल्यूट यानी शेल्डन कॉट्रेल ने मैच में ऐसा बेहतरीन रन आउट आउट किया जो क्रिकेट में शायद ही देखने को मिलता है। आप इस वीडियो को नीचे दिए गए ट्वीट के लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। कॉट्रेल ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे बांग्लादेशी ओपनर तमीम को अपनी गेंदबाजी के दौरान डायरेक्ट थ्रो से रन-आउट कर दिया।

कॉट्रेल ने जैसे ही गेंद फेंकी तो तमीम का शॉट सीधा उनके हाथों में आ गया। उसके बाद अपने फॉलो-थ्रू को संभालते हुए कॉट्रेल ने तुरंत पलटकर गोली की रफ्तार से विकेटों की ओर गेंद थ्रो कर दी। तमीम तब तक खुद को संभाल भी नहीं सके थे और वे रन आउट हो गए।

Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 1:37 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+