Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच से पहले मस्ती के मूड में दिखे धवन, इस तस्वीर से उड़ाया भुवनेश्वर का मजाक

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 में टीम इंडिया ने अभी तक अपना विजय अभियान बनाए रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के धुल जाने के बाद अब भारतीय टीम 16 जून को होने वाले सुपर मैच में के लिए कमर कस चुकी है। चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। इन्हीं तैयारियों के दौर के बीच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों ने कुछ हल्के-फुल्के मस्ती भरे पल अपने लिए निकाल लिए हैं।

ऐसे ही पलों में से एक मौका तब आया जब भारतीय टीम जिम में पसीना बहाने बहा रही थी। वर्कआउट के दौरान ही शिखर धवन और हार्दिक पांड्या ने अपनी एक मस्ती भरी फोटो ली। इस फोटो में धवन और हार्दिक अपनी गले में पहनी चैन को दिखा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि हार्दिक जहां अपनी गले में पड़ी हुई परंपरागत चैन को दिखा रहे हैं तो वहीं धवन ने जिम में ही पड़ी हुई भारी-भरकम जंजीर अपने गले में डालकर फोटो ले ली।

लेकिन इस फोटो का सबसे मजेदार पल रहा इन दोनों खिलाड़ियों के पीछे नजर आ रहे भुवनेश्वर कुमार का मुंह। दरअसल जब ये फोटो ली गई तो भुवनेश्वर का मुंह खुला हुआ था। बस धवन ने इसी बात पर भुवी का बखूबी मजाक अपने अंदाज में उड़ा दिया। धवन ने ट्विटर पर पोस्ट किए इस फोटो में लिखा- 'भुवी का मुंह खुला रह गया दोनों की चैन के रेट देखके।'

आपको बता दें कि धवन अंगूठे में चोट के बावजूद अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं। वे हाथ में प्लास्टर बांधकर ही लगातार जिम में पसीना बहा रहे हैं। फिलहाल धवन को कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 16:58 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+