For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Word Cup 2019: नंबर चार स्लॉट से धवन ने उठाया पर्दा, बताया कौन करेगा बल्लेबाजी

नई दिल्ली। विश्व कप में टीम इंडिया फेवरेट के तौर पर जाएगी। यह एक ऐसी टीम है जिस पर बड़े से बड़ा क्रिकेट दिग्गज दांव लगा रहा है। राउंड रॉबिन में चलने वाले विश्व कप में प्रत्येक टीम को 9 मैच खेलने हैं। ऐसे में भारत के आसानी से अगले राउंड यानी नॉक आउट स्टेज तक पहुंचने की पूरी उम्मीद की जा रही है। हालांकि केवल यहीं तक ही नहीं बल्कि टीम के विश्व कप जीतने की भी काफी उम्मीदें जताई गई हैं। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है।

कौन खेलेगा नंबर चार पर-

कौन खेलेगा नंबर चार पर-

इस घोषणा से एक बात जो अभी तक बहुत स्पष्ट नहीं हो पाई है, वह है नंबर चार पर कौन बल्लेबाजी करेगा। चयनकर्ताओं ने विजय शंकर को चुनकर नंबर चार पर खिलाने की बात भी कही है लेकिन साथ ही केएल राहुल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी को भी नकारा नहीं है। मुख्य चयनकर्ता के बयान के हिसाब से टीम में नंबर चार पर खेलने के लिए काफी विकल्प मौजूद है। इससे टीम चयन के बावजूद भी इस बहुचर्चित स्थान को लेकर उत्सुकता बरकरार है।

कोच-कप्तान की सोच के साथ जाएगी टीम-

कोच-कप्तान की सोच के साथ जाएगी टीम-

हालांकि इस बारे में जब शिखर धवन से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि यह मसला अब बीते समय की बात हो चुका है। धवन आईपीएल के 12वें सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनको विश्वास है कि विश्व कप में भी इस फॉर्म को वे जारी रख पाएंगे। धवन ने कहा, 'अब कोई बहस नहीं हैं। टीम में विजय शंकर हैं, यहां तक की केएल राहुल भी हैं। जो भी कोच और कप्तान सोचते हैं, हम उसके हिसाब से जाएंगे।' धवन ने यह बात अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया से चर्चा करते हुए बताई।

IPL 2019: गांगुली के बाद सचिन और लक्ष्मण भी आए BCCI के लोकपाल के निशाने पर

रोहित के साथ जोड़ी पर बोले धवन-

रोहित के साथ जोड़ी पर बोले धवन-

इसके अलावा उन्होंने विश्व कप में अपनी और रोहित शर्मा की जोड़ी के बारे में भी बोलते हुए कहा, 'लेफ्ट-राइट कांबिनेशन हमको काफी फायदा देता है लेकिन गेंदबाजी की लाइन आसानी से सेट नहीं हो पाती। पिछले कुछ समय से मैंने और रोहित ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सबसे बड़ी बात यह है कि हम दोनों आक्रामक खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही अनुभवी होन के कारण हमको गेंदबाजों के दिमाग को पढ़ने में समस्या नहीं आती।'

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 11:10 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+