For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यह पाकिस्तानी क्रिकेटर विश्वकप में उड़ाएगा 'गेंदबाजों की नींद', शोएब अख्तर ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां पर पाकिस्तान और इंग्लिश क्रिकेट टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। विश्व कप से ठीक पहले यह दौरा पाकिस्तान के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। गौरतलब है इस बार का विश्व कप भी 30 मई से इंग्लैंड में ही शुरु हो रहा है। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में शानदार खेल दिखाने का इतिहास रखती है। विश्व कप 2019 को लेकर भी इस टीम से उम्मीदें काफी हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तूफानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाक टीम में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया जो सबसे स्मार्ट साबित होगा।

विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड आदि टीमों की तरह पाकिस्तान को कोई भी प्रबल दावेदार नहीं बता रहा है। इस टीम को इस बार डार्क हॉर्स माना जा रहा है। इसके बावजूद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तानी टीम में कुछ खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं। शोएब अख्तर ने ऐसा ही एक नाम हैरिस सोहेल के रूप में लिया है। अख्तर का मानना है कि यह क्रिकेटर पाकिस्तानी टीम में सबसे ज्यादा चतुर खिलाड़ी है।

अख्तर के अनुसार 30 साल के सोहेल के अंदर अपनी पारी को मजबूती प्रदान करने की बेहतरीन क्षमता है। बाए हाथ का यह खिलाड़ी एक या दो रन लेने में महारत हासिल रखने के साथ बड़ी पारियां खेलने का भी माद्दा रखता है।

अख्तर ने कहा, 'हैरिस परिस्थितियों के हिसाब से अपनी पारी एडजस्ट कर सकते हैं। बस उनके साथ एक ही दिक्कत है कि उनके घुटनों में उसी तरह की समस्या रहती है जैसी मेरे रहती थी। लेकिन इसके बावजूद भी सबसे स्मार्ट और सबसे प्रतिभाली खिलाड़ी हैं जो मध्यक्रम में फिट किए जा सकते हैं, पर बाकी खिलाड़ियों के साथ सांमजस्य बैठाने के कारण यह खिलाड़ी अभी तक मीडिल ऑर्डर पर फिट नहीं हो सका।'

Story first published: Friday, May 17, 2019, 16:47 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+