For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका , चोटिल होकर World Cup से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के लिए अब सभी टीमों की तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव को पार कर चुकी हैं। चार साल में एक बार आने वाले इस टूर्मानेंट में शिरकत करना हर क्रिकेटर का एक सपना होता है। इसके बावजूद भी हर संभव कोशिशों के बाद कुछ खिलाड़ी ऐसी अहम प्रतियोगिता से पहले चोटिल होकर करियर का बेहतरीन अवसर गंवा देते हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम और उसके तेज गेंदबाज को एक ऐसा ही झटका चोट के चलते लग गया है।

एनरिच नॉर्टे का अंगूठा टूटा-

एनरिच नॉर्टे का अंगूठा टूटा-

जी हां, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टे को हाथ में चोट के कारण पूरे विश्व कप से ही हाथ धोना पड़ गया है। यह चोट उनको पोर्ट एलिजाबेथ में प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी। इस अभ्यास के दौरान एनरिच नॉर्टे अपना दायां अंगूठा चोटिल करा बैठे जो बाद में फ्रेक्टर साबित हुआ। अब उनको उभरने के लिए कम से कम 6 से 8 सप्ताह आराम की जरूरत होगी। जिसका मतलब होगा की अब वे पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

क्रिस मॉरिस को मिला मौका-

क्रिस मॉरिस को मिला मौका-

अब उनकी जगह पर ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर ने बताया, 'एनरिच को सोमवार नेट अभ्यास के दौरान दाहिने हाथ के अंगूठे में फ्रैक्टर हो गया। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को दिखाया जहां उनको सर्जरी करानी पड़ी। दुर्भाग्य से वे 8 सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। यानी की वे अब आने वाली विश्व कप के लिए भी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।' आपको बता दें कि एनरिच इससे पहले कंधे की चोट से उभरे थे जो उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए लगी थी। टीम मैनेजर मोहम्मद मोजासी ने कहा है कि एनरिच के जुझारू चरित्र को देखते हुए यह पूरी उम्मीद है कि वे जल्द ही इस चोट से भी उभर जाएंगे।

World Cup 2019: गगनचुंभी छक्के मारने वाला ये खिलाड़ी बना विंडीज टीम का उपकप्तान

'X-फैक्टर साबित हो सकते हैं मॉरिस'

'X-फैक्टर साबित हो सकते हैं मॉरिस'

जबकि, दूसरी ओर ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के लिए शानदार मौका है। उन्होंने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना अंतिम वनडे मैच फरवरी 2018 में खेला था। यानी अब लंबे समय बाद मॉरिस के पास सीधे विश्व कप में अपनी टीम से खेलने का सुनहरा अवसर आया है। मॉरिस आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड मानता है कि यह 32 साल का खिलाड़ी टीम में एक्स फैक्टर साबित हो सकता है।

Story first published: Tuesday, May 7, 2019, 18:00 [IST]
Other articles published on May 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+