भारत-पाक मैच में ऐसा क्या हुआ कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर भड़क गए गावस्कर

नई दिल्ली। इंग्लैंड में वैसे तो कभी भी बारिश हो सकती है और ये बात सभी जानते भी हैं लेकिन पिछले सप्ताहों से यहां की बारिश ने ही सबसे ज्यादा सुर्खियां लूटी हैं और इसका कारण है विश्व कप 2019 के मैच जो बारिश के कारण धुलते गए। इनमें एक भारत का मैच भी शामिल था जो न्यूजीलैंड के साथ खेला जाना तय था।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भी बारिश को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई गई थी जो पूरी तरह से गलत साबित नहीं हुई। इस मैच में बारिश ने काफी खलल डाला जिसके चलते बाद में पाकिस्तान की पारी 40 ओवर की कर दी गई थी और भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर यह मैच 89 रनों से जीता था।

इसी बीच भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बारिश को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी को निशाने पर लिया है। उन्होंने बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद ईसीबी पर पर्याप्त तैयारियां नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका मानना है ईसीबी ने बारिश से प्रभावित मैच के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं जुटा रखी हैं।

ऐसे में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में जब मैनचेस्टर में बारिश की बात हुई तो गावस्कर ईसीबी पर भड़क उठे उन्होंने मैच से पहले दिन ग्राउंड को कवर नहीं करने को ईसीबी की भयानक भूल बताया। ऐसी भूल जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं कि इंग्लैंड में किस तरह की परिस्थितियां देखने को मिलती हैं। ऐसे में अतिरिक्त कवर्स का ना होना पूरी तरह से गलत है।'

आपको बता दें कि विश्व कप में अब तक तीन मुकाबले बारिश के कारण रद्द किए जा चुके हैं और एक मैच में बारिश के ही कारण कोई नतीजा नहीं निकल सका था।

Story first published: Tuesday, June 18, 2019, 0:56 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+