Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsPAK : विराट कोहली ने बनाए सबसे तेज 11 हजार ODI रन, टूटे कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 का सबसे हाई वोल्टेड मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मुकाबले में भारत की ओर से धुंआधार शुरुआत की गई। भारत-पाकिस्तान का मुकाबले हमेशा से रोमांच के चरम पर होता है। ऐसे में जब क्रिज पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हो तो पुराने रिकॉर्ड टूटने और नए रिकॉर्ड बनना कोई नई बात नहीं है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विश्‍व कप 2019 के सबसे बड़े मैच में एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है।

 विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के 11,000 रन पूरे किए। विराट ने जैसे ही अपना 57वां रन पूरा किया, वैसे ही उन्‍होंने विश्‍व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस रन के साथ ही विराट कोहली सबसे जल्‍दी 11,000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 51 गेंदों में तीन चौके की मदद से 50 रन पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 51वां अर्धशतक रहा। पाकिस्‍तान के खिलाफ उन्‍होंने दूसरा अर्धशतक बनाया।

 सबसे तेज 11 हजार ODI रन

सबसे तेज 11 हजार ODI रन

विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कृतिमान बनाया। सचिन तेंदुलकर ने वनडे की 276वीं पारी में 11,000 रन का आंकड़ा पार किया था, जबकि विराट कोहली ने 222वीं पारी में इस आंकड़ें को पार कर ये रिकॉर्ड कायम कर लिया और सबसे तेज 11,000 वनडे रन पूरे कर लिए। रिकॉर्ड पर नजर डाले तो सबसे कम पारियों में 11000 रन पूरे करने वालों में इन खिलाड़ियों का नाम शामिल है...

विराट कोहली (222 पारियां, टीम इंडिया)

सचिन तेंदुलकर (276 पारियां, टीम इंडिया)

रिकी पोटिंग (286 पारियां, ऑस्ट्रेलिया)

सौरव गांगुली (288 पारियां, टीम इंडिया)

जैक कैलिस (293 पारियां, टीम इंडिया)

 पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 12 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 45.60 की औसत से 459 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका वनडे का सर्वश्रेष्ठ स्कोर(183) रन है। वहीं 11000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ ही बनाया। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान 7 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से एक बार भी पाकिस्तान को जीत नसीब नहीं हुई है।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 22:11 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+