For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : मैच से पहले वायरल हो रही है विराट के साथ ऋषभ पंत की यह तस्वीर

नई दिल्ली। शिखर धवन की चोट को छोड़ दिया जाए तो विश्व कप में अब तक भारतीय टीम का अभियान शानदार तरीके से जारी है। टीम इंडिया अब तक अपने शुरुआती चार लीग मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर चुकी है जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। अब भारत का अगला मुकाबला 22 जून को साउथैंप्टन में अफगानिस्तान से होगा। यह वही रोज बाउल मैदान है जहां दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने अपने विश्व कप 2019 अभियान की शुरुआत की थी।

अफगानिस्तान के साथ मैच की तैयारियों के मद्देनजर टीम इंडिया साउथैंप्टन में जमकर अभ्यास कर रही है। भारत के लिए अच्छी बात यह रही है कि विश्व कप में अपना पहला व्यस्त सप्ताह गुजारने के बाद उसको 5 दिन का ब्रेक मिला था। जिसमें भारतीय टीम ने कुछ आराम भी किया, कुछ घूमना भी किया और अभ्यास भी किया।

इसी के साथ विराट ने साउथैंप्टन पड़ाव के दौरान की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे कार की पिछली सीट पर ऋषभ पंत के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कोहली ने ये फोटो अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट दोनों पर शेयर की है। इस मौके पर विराट ने लिखा है- साउथैंप्टन डायरीज इस चैंपियन के साथ।

आपको बता दें कि पंत की टीम इंडिया में काफी नाटकीय अंदाज में एंट्री हुई है। धवन की चोट के कारण टीम प्रबंधन ने आईसीसी से उनका रिप्लेसमेंट मांगा था और धवन के नाम की सिफारिश की थी। अब पंत भारतीय टीम में विश्व कप के 15 सदस्यों में से एक है। पंत को टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी मौका दे सकती है। फिलहाल यह देखा जाना है कि पंत को टीम में बतौर ओपनर शामिल किया जाता है या फिर नंबर चार पर खिलाया जाता है।

Story first published: Friday, June 21, 2019, 18:17 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+