World Cup 2019: वीरेंद्र सहवाग ने बताया, विश्व कप में कौन करेगा नंबर चार पर बैटिंग
नई दिल्ली। विश्व कप अब लगभग शुरू ही हो चुका है। 24 मई से सभी टीमों के वार्म-अप मैच शुरू हो जाएंगे जो कि 28 मई तक चलेंगे। उसके बाद 30 मई से लीग चरण का पहला मुकाबला खेला जाएगा। राउंड रॉबिन के तहत चलने वाले विश्व कप मैचों में 10 टीमें क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने की जोर-आजमाइश करेंगी। टीम इंडिया का दावा इस बार अपने आप में मजबूत है।
इसके बावजूद टीम में नंबर चार को लेकर पेंच अभी तक फंसा हुआ। हाल के समय में भारतीय क्रिकेट में नंबर चार का स्लॉट सबसे ज्यादा विवादों और चर्चाओं का हिस्सा बना है। चयनकर्ताओं ने विजय शंकर को चुनकर इस बहस पर विराम लगाने की भरसक कोशिश की लेकिन फिर केएल राहुल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के लिए भी जरूरत पड़ने पर किसी नंबर पर बैटिंग करने की बात ने चार नंबर का मुद्दा कभी शांत नहीं होने दिया।
अब भारत के पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अब इस नंबर पर अपनी उपयोगी सलाह दी है। टाइम्स को इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सहवाग ने बताया कि नंबर चार पर किसी एक बल्लेबाज का नाम लगा बेमानी होगी। परिस्थितियों के हिसाब से टीम में लचीलेपन के लिए जगह होनी चाहिए।
सहवाग ने कहा, 'अगर हम वर्ल्ड कप जीतने का सोच रहे हैं, तो हमें ऐसी बातों को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, मिडिल ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज नंबर 4, 5 और 6 पर खेलने को तैयार होना चाहिए। लेकिन रोहित, शिखर और विराट इन तीनों में से किसी एक को लंबे समय तक बैटिंग करनी पड़ेगी। किसी एक को एक छोर पर खूंटा गाड़कर बल्लेबाजी करनी होगी।'
वही टीम इंडिया के विश्व कप जीतने के चांस के बारे में बात करने पर उन्होंने बताया कि भारत के पास एक मजबूत टीम है। अगर खिलाड़ी सामान्य क्रिकेट भी खेले, तो भी टीम इंडिया चैंपियन बन सकती है। टीम में पर्याप्त प्रतिभा है और दबाव में भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है। सहवाग ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि विश्व कप के आगे बढ़ने के साथ-साथ खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी निखरता चला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
