Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जहीर खान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास

लखनऊ। लखनऊ। भारत के लिए तेज गेंदबाजी की एक अरसे तक कमान संभालने के बाद तेज गेंदबाज जहीर खान आज सन्यास का ऐलान कर दिया। जहीर ने ट्वीट करके इस बात की घोषणा की लोगों का शुक्रिया अदा किया।

इससे पहले पूर्व आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी। राजीव शुक्ला ने ट्वीट करके लिखा कि आज जहीर खां सन्यास लेंगे, क्रिकेट के बाद के कैरियर के लिए मेरी उनकी शुभकामनायें। राजीव शुक्ला ने लिखा कि जहीर खान 2002 से मेरे सबसे प्रिय खिलाड़ी रहे हैं।

पढ़ें- धोनी में दिखा पुराना वाला माही

राजीव शुक्ला ने कहा कि जिस वक्त मैं टीम इंडिया का मैनेजर था उस वक्त से मैं जहीर खान का मुरीद था। जहीर खान एक लंबे क्रिकेटिंग कैरियर के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले रहे हैं।

जहीर खान ने कुल 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले हैं। जहीर ने अपने क्रिकेट के कैरियर की शुरुआत 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से शुरु की थी।

पढ़ें- टीम इंडिया और क्रिकेट से जुड़े 10 तथ्य

वनडे में जहीर खान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ष 2000 में की थी। जहीर ने आखिरी मैच फरवरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। टेस्ट मैच में उनके नाम 311, वनडे में 282 और टी-20 में 17 विकेट लिये हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+