Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो अजिंक्य रहाणे अपने नये जूतों से बनायेंगे देश को विश्वविजेता!

नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा सनसनी अजिंक्य रहाणे से हर भारतीय उम्मीद कर रहा है कि वो विश्वकप में कमाल करेंगे। पहला विश्वकप खेलने जा रहे अजिंक्य रहाणे को विश्वकप खेलने के लिए नये जूते मिले हैं जो कि उन्हें दौड़ने में ग्रिप प्रदान करेंगे। इस बारे में खुद रहाणे ने ही ट्विटर पर लिखा है। यही नहीं रहाणे ने ट्विटर पर अपने नाइक के नये जूतों के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है।

रहाणे ने इससे पहले कहा था कि वो विश्वकप अपनी मां के लिए जीतना चाहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 से अधिक टी-20 मैच खेल चुके रहाणे आईसीसी विश्व कप टीम के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह टीम के अहम सदस्य हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि अगर उनका बल्ला चला तो भारत को विश्व कप जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

बेहद ही साधारण परिवार से आये रहाणे ने मात्र आठ साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रवीण आमरे जैसे गुरू ने रहाणे को अपनी मेहनत से सींचा है। इसलिए पूरा देश रहाणे की ओर टकटकी लगाये देख रहा है। देखते हैं कि रहाणे उम्मीदों पर खरे उतरते हैं कि नहीं और उनके नये जूते क्या कमाल करते हैं?

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+