सिडनी। भारत-आस्ट्रेलिया मैच में अब चौबिस घंटे से भी कम वक्त बचा है, टीम इंडिया के लिए जहां उसके चाहने वाले भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आस्ट्रेलिया की टीम लगता है कि माइंड गेम खेल रही है वरना कोई भी टीम उस टीम की इतनी तारीफें नहीं करती है जिससे उसकी भिड़ंत होने वाली है।
कल तक जिस टीम की कंगारू टेस्ट और त्रिकोणीय सीरीज में हराने के बाद खिल्ली उड़ा रहे थे, उसी की आज तारीफें करते थक नहीं रहे हैं इसलिए क्रिकेट के जानकारों को लगता है कि कहीं कंगारू टीम इंडिया की तारीफें उसे अतिउत्साहित करने के लिए तो नहीं कर रही है।
26 को आस्ट्रेलिया से सारे बदले लेगा भारत: कोहली
लखनऊ में बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देने वाले राजीव उपाध्याय ने हमसे कहा कि हमें लगता है कि आस्ट्रेलिया कि तारीफें टीम इंडिया के माइंड को डाइवर्ट करने के लिए तो नहीं हो रही है क्योंकि आजकल खेल में सबकुछ चलता है। आस्ट्रेलिया टीम इंडिया का फोकस बिगाड़ना चाहती हो इसलिए वो बार-बार धोनी की सेना की तारीफें कर रही हो।
फिलहाल मैं धोनी और धोनी की सेना से इल्तजा करता हूं कि वो इस तरह के किसी भी बयान पर ध्यान ना दें। ना तो तारीफों से और ना ही बुराई से.. कोई टीम जीत सकती है। सेमीफाइनल में वो ही जीतेगा जो बढ़िया खेलेगा और मुझे लगता है कि धोनी की सेना बढ़िया खेल दिखायेगी।
ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कभी नहीं हारा माही का लक
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली, लोकप्रिय गेंदबाज शेन वार्न लगातार मीडिया में टीम इंडिया की तारीफें किये जा रहे हैं लेकिन गनीमत है कि कप्तान धोनी और उनकी टीम से इन टिप्णियों पर कोई कमेंट नहीं आया है।