Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन को पीछे छोड़ आगे निकल जाएंगे कोहली!

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जिस रफ्तार से अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखकर लगने लगा है कि टीम इंडिया का ये शेर जल्द ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुंलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल जाएगा। क्रिकेट के जानकार कोहली को टीम इंडिया का अगला तेंदुलकर मानते हैं तो वहीं कुछ जानकार ये भी कहते हैं कि विराट सचिन से आगे निकल जाएंगे। हलांकि सचिन और कोहली की तुलना हम दो फॉर्मेट में ही कर सकते हैं, क्योंकि सचिन ने टी-20 मुकाबला ज्यादा नहीं खेले। अ गर आंकड़ों पर नजर डाले तो माना जा सकता है कि कोहली सचिन को पछाड़ सकते हैं।

क्रिकेट के इतिहास में 10 ऐतिहासिक छक्के

विराट के आंकड़े

विराट के आंकड़े

विराट कोहली ने अब तक 41 टेस्ट मैचों में 44.02 की औसत से 2994 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है। वहीं कोहली ने वनडे में 171 मैचों में 51.51 की औसत से 7212 रन बनाए हैं जिसमें 25 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं।

विराट के आंकड़े

विराट के आंकड़े

अगर टी-20: की बात करें तो कोहली ने अब तक 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.8 की औसत से 1106 रन बनाए हैं जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि कतोहली ने कितना शानदार प्रदर्शन किया है।

सचिन के आंकड़े

सचिन के आंकड़े

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं। इन विशाल रनों में 51 शतक और 62 अर्धशतक शामिल है। जबकि सचिन ने 463 वनडे मैचों में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं।

सचिन के आंकड़े

सचिन के आंकड़े

सचिन ने मात्र एक टी-20 खेला है जिसमें वो प्रदर्शन नहीं कर पाएं और मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए।

सचिन को पछाड़ देंगे कोहली

सचिन को पछाड़ देंगे कोहली

वनडे में सेन्चुरी की बात करें तो दुनियाभर में कोहली पांचवें स्थान पर हैं। जबकि सचिन नबंर 1 पर, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कोहली ने 171 वन डे खेलें हैं। वहीं सचिन ने 463 वनडे खेले।

सचिन को पछाड़ देंगे कोहली

सचिन को पछाड़ देंगे कोहली

उम्र को ध्यान में रखकर अगर बात करें तो कोहली अभी 27 साल के ही हैं। ऐसे में वो कम से कम 7 साल अभी और खेल सकते हैं। ऐसे में अगर इन सब चीजों को देखा जाए तो कहा जा सकता है कि कोहली सचिन के रिकॉर्ड को तोड़कर उन्हें पछाड़ सकते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+