जानें कौन हैं T20 वर्ल्ड कप के 5 बड़े दावेदार
नयी दिल्ली। एशिया कप के अगले दिन ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप शुरु होने जा रहा है। 8 मार्च से इसकी शुरुात होने जा रही है। क्रिकेट के इस फटाफट खेल में एशियाई चैंपियन मिलने के बाद अब एक नए वर्ल्ड चैंपियन के लिए जोर-आजमाइश शुरू हो जाएगी।
वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए सारी टीमे जोर लगा देगी, लेकिन सबकी नजर उन पांच टीमों पर होगी जो इस खिताब के सबसे बड़े दावेदार हैं। भारतीय उपमहाद्वीप से जहां सिर्फ टीम इंडिया चैंपियन बनने की होड़ में सबसे आगे है तो वहीं बाकी की चार टीमे भी है जो टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दे सकती है। देखिए टी 20 वर्ल्ड कप के 5 बड़े दावेदार कौन-कौन हैं...

भारत
टीम इंडिया के लिए यह साल बेहद गजब का दिख रहा है क्योंकि उसने 11 मैचों में 10 जीत हासिल की है। भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस समय गजब का खेल दिखा रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया
वनडे में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया जिस तरह से खेल रही है ऐसे में टी 20 विश्व कप में उसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम भले ही टेस्ट मैच में अच्छा नहीं कर पाई हो, लेकिन वनडे और फठाफट टी 20 मैचों में टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। हाल ही में साउथ अफ्रीका ने घरेलु मैदान पर इंग्लैंड की टीम को वन में 3-1 से और टी20 में 2-0 से हराया। टीम का मनोबल ऊंचा है।

इंग्लैंड
इंग्लैंड के पास इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, जो रूट, सैम बिलिंग, जेसन रॉय और जेम्स विंस जैसे बल्लेबाज हैं जो टीम के लिए बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और कोरी एंडरसन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि न्यूजीलैंड टी20 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications