ग्रीन पार्क में भारत ने इंग्‍लैंड को हराया
कानपुर, 20 नवंबर: वीरेंद्र सहवाग शानदार पारी और हरभजन सिंह की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को तीसरे एकदिवसीय मैच में 16 रन से हरा दिया।
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गये इस मैच में खराब रोशनी के कारण भारतीय पारी के 40वें ओवर के बाद खेल रोक दिया गया और डकवर्थ-लुइस नियम के तहत भारत को विजयी घोषित किया। उस समय भरत का स्कोर पांच विकेट पर 198 रन था।
अंपायरों ने मैच रेफरी रोशन महानामा के साथ मिलकर सात मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम 3-0 से आगे हो गई है। राजकोट में खेले गए पहले मुकाबले में उसने इंग्लैंड को 158 रनों से रौंद दिया था जबकि इंदौर में भारतीय टीम ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी। 31 रन देकर तीन विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
जब खेल रोका गया, उस समय धोनी 51 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन और यूसुफ पठान 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर खेल रहे थे। 4.95 के औसत से रन जुटा रही भारतीय टीम को जीत के लिए 43 रनों की जरूरत थी।
इस लिहाज से भारतीय टीम ज्यादा अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि युवराज (38) का विकेट गिरने के बाद उस पर दबाव बनता दिख रहा था लेकिन जैसे-जैसे धोनी और यूसुफ लय में आते गए, दबाव इंग्लैंड पर लौटता चला गया।
युवराज का विकेट 177 रन के कुल योग पर गिरा था। उन्होंने 31 गेंदों के अपने खेल में दो चौके और एक छक्का लगाया। भारत का चौथा विकेट सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में गिरा था। सहवाग ने अपनी छवि के अनुरूप खेलते हुए 76 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए।
सहवाग और रोहित शर्मा के रहते भारतीय टीम काफी सुखद स्थिति में दिख रही थी लेकिन 107 रन के कुल योग पर रोहित के आउट होते ही स्थिति उलट गई। रोहित ने 28 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (14) और सुरेश रैना (1) के विकेट मात्र 34 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे।
इससे पहले, इंग्लैंड ने भारत के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की टीम सलामी बल्लेबाज रवि बोपरा (60) और इयान बेल (46) द्वारा पहले विकेट के लिए जोड़े गए 79 रनों का फायदा नहीं उठा सकी और अपेक्षाकृत सस्ते स्कोर पर सिमट गई।
बोपरा और बेल ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन इंग्लैंड के बाकी के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। नतीजतन, इंग्लैंड की टीम 48.4 ओवरों में 240 रन ही बना की। भारत की ओर से हरभजन ने तीन विकेट झटके जबकि मुनाफ पटेल और आराम के बाद लौटे ईशांत शर्मा ने दो-दो विकेट अपने खाते में डाले। यूसुफ, युवराज और जहीर खान को भी एक-एक विकेट मिला।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications