Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आर अश्विन ICC की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे

लखनऊ। टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन गये हैं। नागपुर टेस्ट में 12 विकेट हासिल कर अश्विन अब आइसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले तीन टेस्ट मैचों में 24 विकेट हासिल कर दुनियाभर में अपनी अपने गेंदबाजी का लोहा मनवाया है। एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अश्विन के नाम हो गया है।

अश्विन ने एक साल में सर्वाधिक 55 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था उन्होंने एक वर्ष में 50 टेस्ट विकेट अपने नाम किये थे।

अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते अश्विन की रैंकिग में 3 स्थान का फायदा हुआ है। जिसके बाद वह पहली बार अपने कैरियर में आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

वहीं अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा की रैंकिंग में भी काफी फायदा हुआ है। अमित मिश्री अब दो स्थान उपर चढ़कर 31वें स्थान जबकि रवींद्र जडेजा 11वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+