नयी दिल्ली (ब्यूरो)। क्रिकेट की दुनिया में क्रिस गेल का कोई सानी नहीं है। टेस्ट हो या वनडे या फिर टी-20, क्रिकेट के हर फॉर्मेट में गेल का सिक्का चलता है। गेल जब मैदान में होते हैं तो बॉलरों की रेल बना देते हैं। लेकिन मैदान के बाहर भी गेल का एक अलग अंदाज है जो बेहद बिंदास और हटकर है।