इमरान खान की शादी-शुदा जिंदगी को बर्बाद कर रही है पहली बीवी?
नई दिल्ली। चौंक गये ना आप...लेकिन ऐसी ही खबर आयी है कि पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर और मौजूदा राजनेता इमरान खान की नई शादी तोड़ने के चक्कर में हैं उनकी पहली पत्नी जेमाइमा गोल्डस्मिथ।
ब्रिटेन के एक अखबार का दावा..मुश्किल में इमरान की मैरड लाइफ
ब्रिटेन के एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेटर की पत्नी रेहम की एक रिश्तेदार ने दावा किया है कि जेमाइमा इमरान की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर देना चाहती हैं।
पहली बीवी के कारण इमरान-रेहाम में हो रहे हैं झगड़े?
पेपर में लिखा है कि रिश्तेदार ने दावा किया है कि इमरान को रेहम के साथ खुश देखना जेमाइमा को रास नहीं आ रहा है इसलिए मारे जलन के वो इस समय इमरान और रेहम के बीच में प्राब्लम क्रियेट कर रही है।
पहली बीवी 20 साल तो दूसरी वाली 21 साल छोटी
मालूम हो कि इमरान खान ने जेमाइमा से प्रेमविवाह किया था लेकिन शादी होने के कुछ साल बाद दोनों साल 2004 में अलग हो गये और इस साल की शुरूआत में बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान से शादी कर ली थी।
आईये आगे की बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों में...

इमरान-रेहाम
इमरान खान से उनकी पत्नी रेहाम पूरे 21 साल छोटी हैं, दोनों लंबे टाइम से डेट कर रहे थे।

इमरान खान-जेमिमा गोल्डस्मिथ
इमरान ने जब जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ निकाह किया था तो उस समय भी जेमिमा और उनके बीच 20 वर्ष का अंतर था। उस समय इमरान की उम्र करीब 42 वर्ष थी जो जेमिमा की उम्र करीब 21 वर्ष थी।

रेहम बीबीसी में काम करती थीं
रेहम बीबीसी में काम करती थीं और फिलहाल डॉन न्यूज नेटवर्क के साथ जुड़ी हुई हैं। इमरान और रेहम की शादी इमरान के इस्लामाबाद स्थित बानी गाला में बने घर में हुई।

जेमिमा ने इमरान से निकाह करने के लिए इस्लाम अपनाया था
जेमिमा ने इमरान से निकाह करने के लिए इस्लाम अपनाया था, दोनों को शादी से दो बेटे सुलेमान और कासिम हैं।

साल 2004 में पब्लिकली घोषणा
साल 2004 में जेमिमा-इमरान ने पब्लिकली घोषणा की अब दोनों का साथ रहना मुश्किल हो रहा है, इसलिए दोनों तलाक ले रहे हैं। जेमिमा ने कहा था कि उनके लिए पाकिस्तानी कल्चर और पाकिस्तान को अपनाना आसान नहीं है इसलिए वो तलाक ले रही हैं।

इमरान खान की नयी पत्नी रेहम खान का बोल्ड डांस वीडियो लीक, पाकिस्तान में बवाल
इमरान खान की नयी पत्नी रेहम खान का बोल्ड डांस वीडियो लीक, पाकिस्तान में बवाल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications