रैना से ज्यादा पत्नी प्रियंका को है उनकी फिटनेस का ख्याल
मुंबई। एक बार फिर से टीम इंडिया के मिडिल आर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी लविंग वाइफ प्रियंका को लेकर खास बातें मीडिया से शेयर की हैं। आगामी साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए खुद को तैयार करने में जुटे रैना ने कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका उन्हें हर समय क्रिकेट और फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं।
रैना ने कहा कि प्रियंका के मोटिवेशन से मैं बहुत ज्यादा खुश और हैरान हूं। हाल ही में पत्नी और अपने ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर लौटे रैना का पूरा फोकस इस समय अपने खेल और फिटनेस पर है। रैना ने कहा कि वो नीदरलैंड में केवल प्रियंका संग छुट्टियां बिताने नहीं गये थे बल्कि उन्होंने वहां क्रिकेट की नई बारिकियों को भी समझने की कोशिश की है।
लाइफ एकदम मजेदार और खूबसूरत हो जाती है
रैना ने कहा कि प्रियंका मेरे लिए काफी हेल्दी लाइफ-स्टाइल चाहती हैं, वो मुझे सुबह उठा देती हैं ताकि मैं जिम जा सकूं और मुझे साइक्लिंग करने को कहती है। जब आपका जीवनसाथी इस तरह की बातें करता है और सच कहूं लाइफ एकदम मजेदार और खूबसूरत हो जाती है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के हैंडसम प्लेयर्स में से एक सुरेश रैना ने इसी साल के अप्रैल में अपनी मम्मी के बचपन की सहेली की बेटी प्रियंका संग शादी की है। दोनों की यह अरेंजड मैरिज है लेकिन दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। प्रियंका मैनेजमेंट फील्ड से हैं और रैना की तरह ही उन्हें भी क्रिकेट और संगीत का शौक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
