Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने सुपर किंग्स को 17 रनों से हराया (लीड-7)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी।

अच्छी शुरुआत करने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स रन गति के मामले में पूरे मैच में पिछड़ी नजर आई।

आखिरी ओवरों में जे. के. मोर्केल ने 12 गेंदों में 28 रन बनाकर मैच में रोमांच भरने कोशिश की लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा सके। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए।

चेन्नई की तरफ से मुरली विजय ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं, मैथ्यू हेडेन ने 14 गेंदों में 19 रन, सुरैश रैना ने 12 गेंदों में 14 रन, महेंद्र सिंह धौनी ने 19 गेंदों में 21 रन, एस. बद्रीनाथ ने 27 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।

राजस्थान की तरफ से शॉन टेट ने दो और शेन वॉर्न और यूसुफ पठान ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 178 रन बनाने का लक्ष्य रखा। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 177 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से नमन ओझा ने 49 गेंद पर शानदार 80 रन बनाए जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। माइकल लंब 30 रन बनाकर आउट हुए। लंब ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए।

फैज फैजल 17, यूसुफ पठान आठ, एडम वोग्स 20, अभिषेक झुनझुनवाला 11, पारस डोगरा पांच और शेनवार्न शून्य रन बनाकर आउट हुए।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मोकर्ल, तुषारा और जकाती ने दो-दो विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें उसे चार में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सात मैच खेले हैं जिसमें उसे पांच में हार का सामना करना पड़ा है और केवल दो जीत हासिल हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+