Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्लॉप बल्लेबाजों को शास्त्री की चेतावनी, कहा सिर्फ 2 बल्लेबाज नहीं दिला सकते जीत

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने टीम में प्रदर्शन नहीं करने वाले बल्लेबाजों को कड़ी चेतावनी दी है। सेमीफाइनल से पहले रवि शास्त्री की ये चेतावनी कई मायनों में अहम है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के प्रदर्शन नहीं कर पा रहे बल्लेबाजों को सेमीफाइनल में अपने खेल में सुधारने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम केवल दो बल्लेबाजों के साथ नहीं खेल सकते और ना ही सिर्फ दो बल्लेबाज हमें जीत दिला सकते है। अभी हमें अपना 100 फीसदी देना होगा। विराट के हेलमेट से हट जाएगा तिरंगा! जानिए पूरा मामला

शास्त्री ने उम्मीद जतायी कि रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना सेमीफाइनल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। शास्त्री ने कहा कि अब तक इस टूर्नामेंट मेंहमने केवल अपनी 70 प्रतिशत क्षमता का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सौ प्रतिशत प्रदर्शन करेंगे। टीम इंडिया की जीत के बाद पूनम पांडे ने कोहली को दिया खास तोहफा

शास्त्री ने विराट कोहली की तारिफ करते हुए कहा कि अभी केवल विराट कोहली ही शानदार खेल दिखा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में कोहली की नाबाद 82 रन की पारी की प्रशंसा करते हुए शास्त्री ने कहा कि दिल्ली के इस बल्लेबाज ने 2014 में इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद काफी कड़ी मेहनत से अपना भाग्य बदला है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+