सचिन ने दी टीम इंडिया को वार्निंग कहा हल्के में ना लें अफ्रिका को
नई दिल्ली। पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया इस समय काफी उत्साहित है लेकिन यह अति उत्साह उसे अगले मैच में भारी ना पड़ जाये इसलिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को वार्निंग दी है कि वो दक्षिण अफ्रिका को हल्के में ना ले।
विश्वकप की प्रबल दावेदारों में से एक साउथ अफ्रिका के साथ भारत की भिड़ंत इस रविवार को होने वाली है। इसलिए सचिन ने टीम इंडिया से कहा है कि उसे तेज गेंदबाज डेल स्टेन का विशेष ध्यान रखना होगा। बल्लेबाजों को बैटिंग टिप्स देते हुए तेंदुलकर ने कहा कि "स्टेन को कैसे खेलना है यह आप पहले से नहीं सोच सकते। स्टेन भी किसी दिन खराब फॉर्म में रहते हैं, लेकिन उसका निर्णय आपको उस समय में ही लेना होगा और कम से कम स्टेन की गेंदों को सम्मान तो देना ही होगा।"
अगर पॉकेट में हों पैसे और दिल में सचिन तो कीजिये तेंदुलकर संग डिनर
तेंदुलकर ने हालांकि भारतीय बल्लेबाजी में पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना में पूरा भरोसा है। साथ ही तेंदुलकर ने बल्लेबाजी क्रम से छेड़खानी न करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा, "मैं मौजूदा बल्लेबाजी क्रम ही रखना चाहूंगा। अगर शुरुआत में कई विकेट गिर जाएं तो ऐसी दशा में मैं रहाणे को रैना से ऊपर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहूंगा। शुरुआती चार ओवर में मैं रैना को नहीं देखना चाहूंगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
