Pics: रिकार्डों की रेल.. गेल ही गेल...बाकी सब फेल..
कैनबरा| आज जिस तरह से क्रिस गेल ने बैटिंग की है उसका वर्णन करना भी बेहद मुश्किल है। विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में विख्यात गेल ने आज रिकार्डों की झड़ी लगा दी है जिसे शायद ही कोई अब तोड़ पाये। आज गेल ने केवल दोहरा शतक ही नहीं जड़ा बल्कि वनडे में 20-20 का नजारा दिखा दिया है। विदेशी धरती, विदेशी पिच और विश्वकप में इससे पहले किसी ने इतनी शानदार पारी नहीं देखी थी।
आज गेल ने रिकार्डों की झड़ी लगा दी है, आईये जानते हैं उनके रिकार्ड पर एक नजर..
सबसे बड़ी साझेदारी
वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (215) और मार्लन सैमुएल्स (नाबाद 133) ने मंगलवार को मानुका ओवल मैदान पर एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया। गेल ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 16 छक्के लगाए। दूसरी ओर सैमुएल्स ने 156 गेंदों का सामना कर 11 चौके और तीन छक्के लगाए। शून्य के कुल योग पर ड्वायन स्मिथ (0) का विकेट गिरने के बाद इन दोनों ने 372 रनों की साझेदारी की, जो एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी विकेट की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।
राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर
एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इससे पहले भारत के राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन और द्रविड़ ने 1999 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 331 रनों की साझेदारी की थी।
आगे की खबर पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

300 या उससे अधिक रनों की साझेदारी
अब तक एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सिर्फ तीन मौकों पर 300 या उससे अधिक रनों की साझेदारी हुई है। इसमें पहला स्थान गेल और सैमुएल्स का है जबकि दूसरा स्थान पर सचिन और द्रविड़ का है और तीसरे स्थान पर भी सचिन और द्रविड़ ही हैं।

सचिन और द्रविड़
सचिन और द्रविड़ ने 1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ टांटन में दूसरे विकेट के लिए 318 रन जोड़े थे। यह विश्व कप में अब तक किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी थी, लेकिन गेल और सैमुएल्स ने इसे ध्वस्त कर दिया।

गैरी कर्स्टन के रिकार्ड को तोड़ दिया
गेल ने गैरी कर्स्टन के 19 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गैरी कर्स्टन ने 1996 में संयुक्त अरब अमीरात के ख़िलाफ़ 188 नाबाद रनों की पारी खेली थी।

वर्ल्ड कप में दोहरा शतक
35 साल के क्रिस्टोफ़र हेनरी गेल वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

पांचवां दोहरा शतक गेल के नाम
क्रिकेट इतिहास में पांचवां दोहरा शतक गेल के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले चारों दोहरे शतक तीन भारतीय खिलाड़ियों- सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग और रोहित शर्मा के नाम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications