For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट विश्वकप: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 98 रनों से रौंदा

By Ians

क्राइस्टचर्च।क्रिकेट विश्वकप के पहले मैच में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए श्रीलंका को 98 रनों से धो दिया। न्यूजीलैंड की 331 रनों के भारी भरकम लक्ष्य के आगे श्रीलंका महज 233 रन बना सकी। देखें: स्कोर-कार्ड।

331 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के ओपनर तिरिमाने के अलावा एक भी बल्लेबाज नहीं चला। तिरिमाने ने 60 गेंदों पर 65 रन बनाये। पारी की बहुत खराब शुरुआत हुई, जब तिलकरत्ने दिलशान 24 रन पर आउट हो गये। वहीं कुमार संगाकारा ने मात्र 39 रन बनाये। महेला जयवर्धने 0 पर निपट गये, जबकि एफ कुमारारत्ने मात्र 14 रन बना सके।

एंजेलो मैथ्यूज ने पारी संभालने की कोश‍ि‍श की लेकिन नाकाम रहे। उन्होंन 52 गेंदों पर 46 रन बनाये। बाकी के बल्लेबाजों की बात करें तो अजंता मेंडिस 4, नुवान कुलासेकारा 10 , हेरथ 13, लसिथ मलिंगा 0 रन पर आउट हुए। पूरी टीम 46.1 रनों पर सिमट गई।

कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (65), केन विलियमसन (57) और कोरी एंडरसन (75) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने हागले ओवल मैदान पर शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के सामने 332 रनों की चुनौती रखी है।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम को 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का यह फैसला काफी रास आया और उसने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 331 रन बना लिए। ल्यूक रोंची 19 गेदों पर चार चौके लगाकर नाबाद लौटे।

देखें- विश्वकप स्पेशल कवरेज

मेजबान टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही। मैक्लम और मार्टिन गुप्टिल (49) ने पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। मैक्लम ने 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वह रंगना हेराथ की गेंद पर सीमा रेखा पर जीवन मेंडिस के हाथों लपके गए। मैक्लम ने 49 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद गुप्टिल और विलियमसन स्कोर को 136 तक ले गए। दोनों अच्छा खेल रहे थे लेकिन गुप्टिल सुरंग लकमल की एक बाहर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में विकेट के पीछे लपके गए। गुप्टिल ने 62 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

गुप्टिल का स्थान लेने आए रॉस टेलर ने (14) ने विलियमसन के साथ 57 रनों की साझेदारी की। विलियमसन ने अपना शानदार फार्म जारी रखते हुए 65 गेंदों का सामना कर पांच चौके और और एक छक्का लगाया। उनका विकेट 193 के कुल योग पर गिरा।

टेलर को 193 के कुल योग पर जीवन मेंडिस ने चलता किया। टेलर की विदाई के बाद ग्रांट इलियट (29) और एंडरसन ने पांचवें विकेट के लिए 65 रनों की उपयोगी साझेदारी की। इलियट 34 गेंदों पर दो चौके लगाने के बाद लकमल की गेंद पर लाहिरू थिरिमाने के हाथों लपके गए। यह विकेट 258 के कुल योग पर गिरा।

इलियट का स्थान लेने आए रोंची ने हालांकि एंडरसन के साथ मिलकर इसके बाद सधी हुई बल्लेबाजी की और टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और साथ ही साथ स्कोर को 300 रनों से पार ले गए। एंडरसन पारी की अंतिम गेंद पर कैच आउट हुए। एंडरसन ने 46 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए।

श्रीलंका की ओर से सुरंग लकमल और जीवन मेंडिस ने दो-दो विकेट लिए जबकि नुवान कुलासेकरा और रंगना हेराथ ने एक-एक सफलता पाई। श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 10 ओवर के कोटे में 84 रन लुटाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+