पापा द्रविड़ जैसे ही हैं उनके बेटे समित, अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखा जौहर
बैंगलुरू। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित पूरी तरह से अपने पापा के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं। जिसका साक्षात प्रमाण दिखा अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में जहां जूनियर द्रविड़ ने इतनी शानदार बल्लेबाजी की जिसे देखकर हर कोई बस उनका कायल हो गया।
बैंगुलुरू में गुरूवार शाम को खेले गए एक स्कूल टूर्नामेंट में द्रविड़ के बड़े बेटे समित ने शानदार 93 रनों की पारी खेली, हालांकि वो शतक से चूक गये लेकिन उनकी धमाकेदार पारी ने हर किसी का दिल चुरा लिया। उनकी खूबसूरत बल्लेबाजी के बदौलत ही समित की टीम मैच जीत पायी।
आपतको बता दें कि समित ने यह कारनामा गोपालन क्रिकेट चैलेंज कप 2015 में किया है। वो अदिति इंटरनेशनल स्कूल टीम की ओर से खेलते हैं, यह मुकाबला अदिति इंटरनेशनल स्कूल टीम और डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) के बीच में था। यह मैच सेंट जोसेफ मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया था।
गौरतलब है कि समित मात्र अभी 9 साल के हैं, उनकी खूबसूरत खेल की मदद से माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल ने 16 ओवर में 210 रन का बड़ा स्कोर बनाया था, जवाब में न्यू हॉरिजन स्कूल 96 रन ही बना सकी और इस तरह समित की टीम जीत गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
