बैंगलोर। आईये आपको बताते हैं धोनी और उनके लकी 7 के बारे में दिलचस्प बातें...
1. 7 जुलाई को जन्मे धोनी के लिए सात अंक हमेशा भाग्यशाली रहा है
2. धोनी की बाइक, ऑडी, लैंड रोवर सहित सभी गाड़ियों का नंबर 0007 है।
3. भारतीय टीम में 7 नंबर की जर्सी में धोनी खेलते है।
4. टीम में खुद को धोनी नंबर 7 की प्लेस में रखते हैं।
5. जब उन्होंने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था तो वह साल 2007 था।
6. दो बार आईपीएल चैंपियन रह चुके धोनी लगातार 7वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं।
7. आईपीएल में धोनी 25 बार नाबाद रहे हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 70 रन है।
8. उनके जीवन में उनकी बेटी भी लकी नंबर 7 के साथ ही आई है। बेटी का मूलांक 7 है, क्योंकि बेटी का जन्म 06-02-2015 को हुआ है। इसका जोड़ पूरी तरह से 7 है। 0+6+0+2+2+0+1+5 को जोड़ने पर 16 आता है। 16 यानि 1+6 का जोड़ होता है लकी नंबर 7।
तो यह है धोनी और उनके लकी 7 की कहानी.. जो आज उनके लिए भाग्यशाली साबित होती है या नहीं यह आज के मैच का रिजल्ट तय करेगा।