Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे टीम का चयन

क्रिकेट चयनकर्ता गुरुवार को मुंबई में श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे. धोनी एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे.

थकान के कारण ख़ुद को श्रीलंका के ख़िलाफ़ मौजूदा टेस्ट सिरीज़ से अलग करने वाले महेंद्रसिंह धोनी वनडे टीम की कमान संभालेंगे.

हालाँकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम चुनेंगे या 16 सदस्यीय.

माना जा रहा है कि अगर 16 सदस्यीय टीम चुनी जाती है तो दो विकेटकीपरों को टीम में स्थान दिया जा सकता है. लेकिन 15 सदस्यीय में धोनी ही एकमात्र विकेटकीपर होंगे.

टीम में युवराजसिंह, गौतम गंभीर, वीरेंदर सहवाग, सुरेश रैना और रोहित शर्मा को स्थान दिया जा सकता है.

बल्लेबाज़ों में स्थान पाने के लिए यूसुफ़ पठान और रॉबिन उथप्पा के बीच मुक़ाबला है.

तेज़ गेंदबाज़ों में ज़हीर ख़ान और इशांत शर्मा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है.

इनके अलावा रूदप्रताप सिंह, मुनाफ़ पटेल, इरफ़ान पठान और श्रीसंत के नाम पर भी विचार होगा.

चयनकर्ता स्पिन गेंदबाज़ी में हरभजनसिंह के अलावा प्रज्ञान ओझा और पीयूष चावला के विकल्प पर विचार कर सकते हैं.

वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी इस बैठक में मौजूद रहने की संभावना है.

वनडे सिरीज़ 18 अगस्त से श्रीलंका के दांबुला में शुरू होगी. इसी मैदान पर 20 अगस्त को दूसरा मैच भी खेला जाएगा.

ये दोनों मैच दिन में खेले जाएंगे जबकि अंतिम तीन मैच रात दिन के होंगे.

ये तीनों मैच कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में 24, 26 और 29 अगस्त को खेले जाएंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+