सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के रहस्य से सचिन ने उठाया पर्दा
लंदन। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की इंस्टाग्राम पर साझा की गयी तस्वीर उनके फैन के बीच काफी चर्चा का विषय बन गयी है। सचिन ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरी बस छूट गयी।
वहीं सचिन की इस तस्वीर पर बहुत से लोगों ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने उनसे मिलने का मौका गंवा दिया। तो कुछ ने लिखा कि मैं आपको लिफ्ट दे देता हूं। लेकिन इन ट्वीट के बाद सचिन ने एक और तस्वीर साझा की और इस तस्वीर की हकीकत बयां की।
सचिन तेंदुलकर ने फिर से वहीं तस्वीर साझा करके कहा कि मैंने इस तस्वीर को सिर्फ ह्यूमर के तौर पर लोगों के साथ साझा की थी लेकिन कुछ लोगों ने इसे सच मान लिया है।
— sachin tendulkar (@sachin_rt) July 13, 2015 जबकि ऐसा नहीं है मेरी बस नहीं छूटी थी बल्कि यह हल्के मूड में साझा की गयी तस्वीर है। गौरतलब है कि सचिन विंबलडन मैच देखने के लिए लंदन गये हुए थे। जहां उनके साथ उनकी पत्नी और विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी देखे गये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
