जीत की हैट्रिक के बाद बोले कैप्टन कूल, क्रिकेट को ग्लोबल बनाओ
पर्थ। यूएई को हराने के बाद कप्तान धोनी के चेहरे पर जीत की खुशी बड़े आराम से देखी जा सकती थी। जीत के लिए पूरी टीम को दिल से बधाई देने वाले कैप्टन धोनी ने कहा कि अब क्रिकेट को ग्लोबल करने की जरूरत है इसलिए अब इस खेल को अधिक से अधिक देशों में प्रचारित-प्रसारित करना चाहिए जिसके लिए खिलाड़ियों को ही पहल करनी होगी और उन्हें आर्थिक हितों से ऊपर उठकर इस दिशा में सोचना होगा।
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक कैप्टन कूल ने कहा कि क्रिकेट को आर्थिक नजरिए से देखने की बजाय कहीं अधिक जरूरी है कि जहां कहीं भी क्रिकेट का अस्तित्व है वहां वह विकास करे। इसके साथ ही हमें उन अन्य देशों की ओर भी देखना होगा जहां क्रिकेट के पनपने और विकास करने की संभावनाएं हैं।"
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने शनिवार को वाका स्टेडियम में हुए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने तीसरे मैच में यूएई को नौ विकेट से करारी मात दे दी। जीत का श्रेय धोनी ने गेंदबाजों को दिया और दिल खोलकर भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की तारीफ की। आपको बता दें कि भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
