Video: भज्जी-गीता की शादी: 3 देशों के शेफ और 150 तरह का खाना
जालधंर। 29 अक्टूबर को टीम इंडिया के 'दूसरा एक्सपर्ट' मिस्टर हरभजन सिंह अपने प्यार की वरमाला अपनी लेडी लव गीता बासरा के गले में डालेंगे। देश की इस हाई-प्रोफाइळ शादी में देश के दिग्गजों की पूरी जमात शामिल होने वाली हैं तो वहीं भारत टूर पर आयी साउथ अफ्रीका की टीम भी इस देसी शादी के गवाह बनेंगे।इसलिए इस शादी के लिए खास तैयारियां की गईं हैं।
आज हल्दी और चूड़ा की रस्म होगी, खबर है कि इस शादी के लिए जालंधर से 20 किलोमीटर दूर फगवाड़ा में एक होटल में शादी की सारी रस्में हो रही हैं।शादी में तीन देशों के शेफ और 150 तरह का खाना परोसा जायेगा, जिसमें इंडियन, चाइनिज, इटेलियन सारी डिशेज होगी तो वहीं शादी में वेज और नॉनवेज सब तरह की व्यंजन होंगे।
भज्जी-गीता की शादी: 3 देशों के शेफ और 150 तरह का खाना
इस ग्रैंड शादी के बाद एक नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन होगा। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को न्यौता भेजा गया है।
देखें संगीत का वीडियो..
<center><iframe width="100%" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/DA0sHOmNQ8Y" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
