आतंकी हमलों की भेंट चढ़ी चैंपियंस लीग
{image-lalit-modi200]_27112008.jpg hindi.mykhel.com}मुंबई , 27 नवंबर: चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 आखिर कार आतंकवादी हमलों की भेंट चढ़ गई। मुंबई में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए तीन दिसंबर से शुरू होने वाली चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले संस्करण को टाल दिया गया है।
इस बात की अधिकारिक पुष्टि करते हुए चैंपियंस लीग की आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित मोदी ने प्रत्रकारों को बताया कि अब इस लीग को जनवरी 2009 में आयोजित करने की योजना बनायी जाएगी।
ललित मोदी ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद प्रतियोगिता से जुड़े सभी पक्षों और पहलुओं पर बातचीत करने के बाद यह निर्णय लिया गया। इसमें सबसे बड़ा कारण खिलाडि़यों की सुरक्षा है।
चैंपियंस लीग का आयोजन 3 दिसंबर से मुंबई सहित तीन शहरों में होना था। आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाये गये ताज और ट्राइडेंट होटलों में ही अधिकांश खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरना की व्यवस्था की गई थी।
मोदी के मुताबिक मुंबई में सुरक्षा कारणों के चलते मैच नहीं हो सकते थे, जबकि चेन्नई और बेंगलुरू में आए चक्रवाती तूफान की स्थिति के कारण इसे टालने का फैसला लिया गया। दक्षिण भारत में एक हफ्ते से हो रही बारिश हो रही है, जिस कारण फिलहाल वहां किसी भी शहर में मैच का आयोजन संभव नहीं दिख रहा है।
गौरतलब है कि तीन दिसंबर से प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाडि़यों को हिस्सा लेना था।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications