WC T20: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ही नहीं कोहली और स्मिथ के बीच भी एक जंग

मोहाली। आज एक बार फिर से मोहाली का मैदान एक ऐसे पल का गवाह बनने वाला है जो हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेट फैंस के लिए अगले कई वर्षों तक यादगार रहेगा।

मोहाली के मैदान पर वर्ल्‍ड कप टी20 के एक अहम मुकाबले में पूर्व वर्ल्‍ड चैंपियन भारत और वर्ल्‍ड चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी।

मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला

मौसम की गर्मी का असर मैदान पर भी देखने को मिलेगा जब दो दिग्‍गज टीमों की टक्‍कर होगी।

यह मैच इसलिए भी और खास हो जाता है क्‍योंकि इस मैच के साथ ही यह तय हो जाएगा कि वर्ल्‍ड टी20 के सेमीफाइनल की चौथी टीम कौन सी हो सकती है।

जब कोहली ने कहा विराट-विराट नहीं इंडिया-इंडिया चिल्लाओ

ऑस्‍ट्रेलिया के अखबार द डेली टेलीग्राफ ने लिखा है कि यह मैच सिर्फ दो टीमों में श्रेष्‍ठता को साबित करने का मौका नहीं है बल्कि इस मैच में दोनों टीमों के दो अहम खिलाड़‍ियों विराट कोहली और स्‍टीव स्मिथ के बीच भी वर्ल्‍ड क्रिकेट में श्रेष्‍ठता को साबित करने की एक जंग होगी।

इस अखबार ने स्‍टीव स्मिथ और विराट कोहली को आज के दौर का स्‍टीव वॉ और सचिन तेंदुलकर करार दिया है। एक नजर डालिए कि डेली टेलीग्राफ ने दोनों खिलाड़‍ियों को किस अंदाज में एक जैसा करार दिया है।

दोनों का मॉर्डर्न क्रिकेट पर असर

दोनों का मॉर्डर्न क्रिकेट पर असर

डेली टेलीग्राफ ने रविवार को भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के मैच को एक क्‍लासिक मैच करार दिया है। इस अखबार ने लिखा है कि दोनों के बीच अक्‍सर मैदान पर काफी तनातनी देखने को मिली है। यह दोनों सिर्फ क्रिकेटर्स नहीं है बल्कि आज के दौर के क्रिकेट पर खासा असर रखने वाले खिलाड़ी हैं।

क्‍लासिक मैच के फेडरर और नडाल

क्‍लासिक मैच के फेडरर और नडाल

डेली टेलीग्राफ के मुताबिक आज के मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल की तरह हैं जिनके बीच मैदान पर कोई 'लव केमेस्‍ट्री' कभी किसी को देखने को नहीं मिल सकती है।

दोनों अगले मैच के लिए अहम

दोनों अगले मैच के लिए अहम

इस मैच में जो जीतेगा उसका मुकाबला वेस्‍टइंडीज से होगा और ऐसे में दोनों टीमों के लिए इन खिलाड़‍ियों की महत्‍ता काफी बढ़ जाती है। मोहाली में अगर कोहली चले तो भारत आगे बढ़ जाएगा और अगर फेल हो गए तो फिर वह वर्ल्‍ड कप से बाहर हो जाएगा।

दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी बेचैन

दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी बेचैन

डेली टेलीग्राफ के मुताबिक जहां कोहली और स्मिथ एक दूसरे को मैदान पर देखने के लिए बेचैन हैं तो वहीं क्रिकेट प्रेमी भी इन दोनों के बीच बैटिंग और रन रेट के मुकाबले का बेचैनी से इंतजार कर रहे हैं।

मैदान पर एक्‍सप्‍लोसिव कांटेस्‍ट

मैदान पर एक्‍सप्‍लोसिव कांटेस्‍ट

डेली टेलीग्राफ ने कहा है कि अगर स्मिथ की फीलिंग्‍स कोहली के लिए अभी तक वहीं हैं जो जनवरी में थी तो फिर मैदान पर एक बार फिर से दोनों खिलाड़‍ियों के बीच कमेंट्स और एक दूसरे को हाराने का एक अजीब सा लेकिन मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

किसके कितने रन

किसके कितने रन

अगर टी20 मैचों की बात करें तो कोहली, स्मिथ पर भारी पड़ते नजर आते हैं। कोहली ने अब तक 41 टी20 मैच खेले हैं और उन्‍होंने 131.72 के स्‍ट्राइक रेट से 1470 रन बनाए हैं। वहीं स्मिथ ने 20 टी20 मुकाबलों में 123.98 के स्‍ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं। दोनों का हाइएस्‍ट स्‍कोर 90 है।

स्मिथ को खुद को करना होगा साबित

स्मिथ को खुद को करना होगा साबित

डेली टेलीग्राफ की मानें तो आज स्मिथ को टी20 क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। उन्‍हें यह बताना होगा कि वह अपने दुश्‍मन को उन्‍हीं के अंदाज में जवाब दे सकते हैं। हालांकि शुक्रवार को पाकिस्‍तान के साथ हुए मुकाबले में 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्‍होंने इसकी एक झलक दे दी है।

Story first published: Sunday, March 27, 2016, 12:47 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+